अपर जिलाधिकारी (ना०आ०) / प्रभारी अधिकारी गेहूँ खरीद आगरा द्वारा जिला खाद्य विपणन अधिकारी, के साथ किरावली के विभिन्न गेहूं क्रय केंद्रों का किया निरीक्षण, देखी व्यवस्थाएं - समाचार RIGHT

BREAKING NEWS

सोमवार, 4 मई 2026

अपर जिलाधिकारी (ना०आ०) / प्रभारी अधिकारी गेहूँ खरीद आगरा द्वारा जिला खाद्य विपणन अधिकारी, के साथ किरावली के विभिन्न गेहूं क्रय केंद्रों का किया निरीक्षण, देखी व्यवस्थाएं

अपर जिलाधिकारी (ना०आ०) / प्रभारी अधिकारी गेहूँ खरीद आगरा द्वारा जिला खाद्य विपणन अधिकारी,  के साथ किरावली के विभिन्न गेहूं क्रय केंद्रों का किया निरीक्षण, देखी व्यवस्थाएं

जिलाधिकारी मनीष बंसल ने किसान भाइयों के हित में रविवारीय अवकाश के दिन भी गेहूँ क्रय केन्द्रों को अन्य कार्य- दिवस की भांति खोलने हेतु दिए हैं निर्देश

कृषक बन्धु खाद्य विभाग के पोर्टल https://fcs.up.gov.in/पर अपना पंजीकरण कराकर सरकार की योजना का उठाएं लाभ


आगरा:-जिलाधिकारी मनीष बंसल के द्वारा कृषक हित में दिनांक-03.05.2026 को रविवारीय अवकाश के दिन में भी गेहूँ क्रय केन्द्रों को अन्य कार्य- दिवस की भांति खोलने एवं कृषकों से गेहूँ क्रय करने के निर्देश के क्रम में अपर जिलाधिकारी (ना०आ०) / प्रभारी अधिकारी गेहूँ खरीद आगरा द्वारा जिला खाद्य विपणन अधिकारी, आगरा, क्षेत्रीय/जिला प्रबन्धक पी०सी०एफ० आगरा एवं ए०डी०सी०ओ० सहकारिता किरावली के साथ आज दिनांक-03.05. 2026 को किरावली तहसील अन्तर्गत गेहूँ क्रय केन्द्र सी०एम०एस० अछनेरा, सहकारी संघ अछनेरा, अछनेरा मण्डी, बी-पैक्स रसूलपुर, फतेहपुर सीकरी मण्डी का निरीक्षण किया गया। शासन द्वारा गेहूँ का न्यूनतम समर्थन मूल्य 2585 रूपये प्रति कुन्तल निर्धारित किया गया हैं। जनपद में कुल 48 गेहूँ क्रय केन्द्र संचालित हैं। अबतक 6364 कृषकों द्वारा गेहूँ विक्रय हेतु खाद्य विभाग के पोर्टल पर अपना पंजीकरण कराया हैं। जनपद हेतु निर्धारित क्रय लक्ष्य 25500 मी०टन के सापेक्ष 4549.579 मी०टन की खरीद 1150 कृषकों से हुई हैं। गेहूँ की क्रय अवधि 15 जून, 2026 तक हैं। कृषक बन्धु खाद्य विभाग के पोर्टल https://fcs.up.gov.in/पर अपना पंजीकरण कराकर सरकार की योजना का लाभ उठाएं।
...................

video

Pages