सोशल मीडिया पर तमंचे से फायरिंग का वीडियो बनाना पड़ा भारी, न्यू आगरा पुलिस ने आरोपी दबोचा - समाचार RIGHT

BREAKING NEWS

बुधवार, 13 मई 2026

सोशल मीडिया पर तमंचे से फायरिंग का वीडियो बनाना पड़ा भारी, न्यू आगरा पुलिस ने आरोपी दबोचा

सोशल मीडिया पर तमंचे से फायरिंग का वीडियो बनाना पड़ा भारी, न्यू आगरा पुलिस ने आरोपी दबोचा

आगरा कमिश्नरेट में सोशल मीडिया पर अवैध हथियारों का प्रदर्शन करने वाले अराजक तत्वों के खिलाफ पुलिस लगातार सख्त कार्रवाई कर रही है। पुलिस आयुक्त आगरा एवं पुलिस उपायुक्त नगर के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना न्यू आगरा पुलिस ने तमंचे से फायरिंग कर वीडियो वायरल करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

जानकारी के अनुसार, 11 मई 2026 को थाना न्यू आगरा क्षेत्र में दीपक और विकास नामक युवकों का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ, जिसमें दोनों युवक हाथ में अवैध तमंचा लेकर नाचते हुए फायरिंग करते दिखाई दे रहे थे। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस हरकत में आई और मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल जांच शुरू की गई।

थाना न्यू आगरा पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी दीपक को पोइया घाट के पास से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके कब्जे से एक अवैध तमंचा तथा एक जिंदा कारतूस .315 बोर बरामद किया।

गिरफ्तारी और बरामदगी के आधार पर थाना न्यू आगरा में मु0अ0सं0 186/2026 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की गई है। वहीं फरार आरोपी विकास की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम लगातार दबिश दे रही है।

पुलिस अधिकारियों ने साफ किया है कि सोशल मीडिया पर अवैध हथियारों का प्रदर्शन कर माहौल बिगाड़ने वालों के खिलाफ आगे भी कठोर कार्रवाई जारी रहेगी।

video

Pages