घर में घुसकर महिला से छेड़छाड़ करने वाला आरोपी गिरफ्तार, पिढौरा पुलिस की त्वरित कार्रवाई - समाचार RIGHT

BREAKING NEWS

बुधवार, 13 मई 2026

घर में घुसकर महिला से छेड़छाड़ करने वाला आरोपी गिरफ्तार, पिढौरा पुलिस की त्वरित कार्रवाई

घर में घुसकर महिला से छेड़छाड़ करने वाला आरोपी गिरफ्तार, पिढौरा पुलिस की त्वरित कार्रवाई

आगरा कमिश्नरेट के थाना पिढौरा क्षेत्र में महिला के साथ घर में घुसकर छेड़छाड़ करने के मामले में पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस कार्रवाई से क्षेत्र में कानून व्यवस्था के प्रति लोगों का भरोसा मजबूत हुआ है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, 11 मई 2026 की रात वादिया की पत्नी घर की छत पर सो रही थी। आरोप है कि उसी दौरान गांव निवासी भूरेलाल पुत्र महावीर सिंह घर में घुस आया और महिला के साथ छेड़छाड़ करने लगा। महिला द्वारा शोर मचाने पर परिजन मौके पर पहुंचे और आरोपी को पकड़ लिया। इसके बाद घटना की सूचना थाना पिढौरा पुलिस को दी गई।

सूचना मिलते ही थाना पिढौरा पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और आरोपी भूरेलाल को हिरासत में लेकर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा संख्या 29/26 धारा 74/331 बीएनएस एवं 9/10 पॉक्सो एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

गिरफ्तार आरोपी भूरेलाल पुत्र महावीर सिंह निवासी ग्राम गजनपुरा थाना पिढौरा कमिश्नरेट आगरा बताया गया है।

इस कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक समय सिंह, हेड कांस्टेबल अशोक कुमार, कांस्टेबल अरुण कुमार तथा महिला कांस्टेबल सुजाता गौतम की सराहनीय भूमिका रही। पुलिस की त्वरित कार्रवाई से क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सकारात्मक संदेश गया है।

video

Pages