पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग देगा निःशुल्क कंप्यूटर प्रशिक्षण, 10 जुलाई तक करें आवेदन, उठाएं लाभ
‘ओ’ लेवल और सीसीसी प्रशिक्षण के लिए आवेदन आमंत्रित, पिछड़ा वर्ग के युवाओं को मिलेगा लाभ
आगरा:-जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी श्रीमती विजयलक्ष्मी मौर्या ने अवगत कराया है कि पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग, उ०प्र० द्वारा पिछड़े वर्ग के न्यूनतम इण्टरमीडिएट उत्तीर्ण शैक्षिक योग्यता रखने वाले बेरोजगार युवक/युवतियों, जिनके माता-पिता/अभिभावकों की समस्त स्त्रोतों से अधिकतम आय रू0 100000/तक है, बेरोजगार युवक/युवतियों को रोजगारपरक कम्प्यूटर प्रशिक्षण उपलब्ध कराने के उद्देश्य से संचालित कम्प्यूटर प्रशिक्षण योजना के अन्तर्गत वित्तीय वर्ष 2026-27 में भारत सरकार की संस्था "नीलिट" (राष्ट्रीय इलेक्ट्रॉनिकी एवं सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान) से मान्यता प्राप्त संस्थाओं के माध्यम से "ओ' लेवल" एवं "सी०सी०सी०" प्रशिक्षण प्रदान कराया जायेगा।
उन्होंने आगे यह भी अवगत कराया है कि
इच्छुक अभ्यर्थी दिनांक 16 जून, 2026 से 10 जुलाई, 2026 तक कम्प्यूटर प्रशिक्षण योजना के पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।एवं योजना से सम्बन्धित जानकारी व विस्तृत दिशा-निर्देश, पात्रता, समय सारिणी एवं आवेदन प्रक्रिया पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग, उ०प्र० विभागीय वेबसाइट https://backwardwelfareup.gov.in तथां योजना के पोर्टल https://obccomputertraining.upsdc.gov.in पर उपलब्ध है।
ऑनलाइन आवेदन के उपरान्त अभ्यर्थियों को आवेदन-पत्र ही हार्डकॉपी आवश्यक संलग्नकों सहित दिनांक 10 जुलाई, 2026 सायं 05:00 बजे तक कार्यालय जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी, आगरा पताः- भवन संख्या 760 सेक्टर-14 आवास विकास कॉलौनी, (नियर करकुंज चौराहा), सिकन्दरा, आगरा में जमा किया जाना अनिवार्य होगा।
......................