14 जून को आयुष मंत्रालय के ऑनलाइन योग सत्र में शामिल होकर गिनीज बुक रिकॉर्ड बनाने का अवसर - समाचार RIGHT

BREAKING NEWS

बुधवार, 10 जून 2026

14 जून को आयुष मंत्रालय के ऑनलाइन योग सत्र में शामिल होकर गिनीज बुक रिकॉर्ड बनाने का अवसर

14 जून को आयुष मंत्रालय के ऑनलाइन योग सत्र में शामिल होकर गिनीज बुक रिकॉर्ड बनाने का अवसर

आगरा:-क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी, आगरा डॉ. एम. एस. आलम ने अवगत कराया है कि शासन एवं आयुष मंत्रालय के निर्देशानुसार 14 जून 2026 को प्रातः 06:15 बजे से 07:35 बजे तक आयुष मंत्रालय के यूट्यूब प्लेटफॉर्म के माध्यम से एक विशेष ऑनलाइन योग सत्र आयोजित किया जाएगा। इस कार्यक्रम का उद्देश्य अधिकतम संख्या में लोगों की सहभागिता सुनिश्चित कर गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में नाम दर्ज कराना है।
उन्होंने बताया कि इच्छुक प्रतिभागियों को कार्यक्रम में भाग लेने हेतु टोल फ्री नंबर 1800-315-7008 पर मिस्ड कॉल देकर अपना पंजीकरण कराना होगा। पंजीकरण के उपरांत प्रतिभागियों को व्हाट्सएप संदेश के माध्यम से योग सत्र का लिंक उपलब्ध कराया जाएगा।
डॉ. आलम ने बताया कि गिनीज रिकॉर्ड के प्रयास वाले दिन प्रत्येक प्रतिभागी को अपने-अपने मोबाइल, लैपटॉप अथवा अन्य डिजिटल डिवाइस से व्यक्तिगत रूप से लॉगिन करना अनिवार्य होगा, क्योंकि सत्र में शामिल प्रत्येक डिवाइस को आधिकारिक रिकॉर्ड का हिस्सा माना जाएगा।
उन्होंने जनपद के सभी नागरिकों, योग प्रेमियों, विद्यार्थियों एवं कर्मचारियों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में इस ऑनलाइन योग सत्र में प्रतिभाग कर जनपद एवं प्रदेश का गौरव बढ़ाने में सहयोग करें।
-----------------

video

Pages