20 जून को क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय में सुबह 10 बजे से शाम 04 बजे तक महिलाओं के लिए विशेष पिंक रोजगार मेला का होगा आयोजन - समाचार RIGHT

BREAKING NEWS

बुधवार, 10 जून 2026

20 जून को क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय में सुबह 10 बजे से शाम 04 बजे तक महिलाओं के लिए विशेष पिंक रोजगार मेला का होगा आयोजन

20 जून को क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय में सुबह 10 बजे से शाम 04 बजे तक महिलाओं के लिए विशेष पिंक रोजगार मेला का होगा आयोजन

निःशुल्क रोजगार मेले में 18 से 35 वर्ष आयु की महिलाएं ले सकेंगी भाग, हाईस्कूल से परास्नातक तक की शिक्षित महिलाओं को रोजगार पाने मिलेगा अवसर

निजी कंपनियां परीक्षा एवं साक्षात्कार के माध्यम से करेंगी चयन, रोजगार मिशन के तहत आयोजित होगा पिंक रोजगार मेला

रोजगार संगम पोर्टल पर ऑन-द-स्पॉट पंजीकरण की मिलेगी सुविधा, मेले में रिक्तियों और नियोजकों की मिलेगी जानकारी

आगरा:-सहायक निदेशक (सेवायोजन) चन्द्रचूड़ दुबे ने अवगत कराया है कि केन्द्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर "12 साल विश्वास के, विकास के, जन कल्याण के" अभियान के अन्तर्गत रोजगार मिशन के तहत क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय, आगरा द्वारा 20 जून, 2026 को केवल महिला अभ्यर्थियों के लिए क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय, साँई का तकिया चौराहा, एम०जी०रोड, आगरा के परिसर में प्रातः 10:00 बजे से अपरान्ह 04:00 बजे तक एक दिवसीय निःशुल्क पिंक रोजगार मेले का आयोजन किया जायेगा। जिसमें निजी क्षेत्र के नियोजकों द्वारा परीक्षा/साक्षात्कार के माध्यम से चयन की कार्यवाही सम्पादित की जायेगी। इस रोजगार मेले में हाईस्कूल, इण्टरमीडिएट, स्नातक, परास्नातक तथा अन्य शैक्षिक योग्यताधारी 18 से 35 वर्ष की महिला अभ्यर्थी प्रतिभाग कर सकती हैं। इस पिंक रोजगार मेले में भाग लेने वाले नियोजकों तथा रिक्तियों का विवरण रोजगार मेले की आयोजन तिथि को मेला स्थल पर उपलब्ध रहेगा। रोजगार मेले में भाग लेने वाली महिला अभ्यर्थियों को इस हेतु कोई मार्ग व्यय देय नहीं होगा। महिला अभ्यर्थियों के रोजगार संगम पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन की कार्यवाही भी मेला आयोजन की तिथि को की जायेगी।
-------------------

video

Pages