आगरा: बाह में नाबालिग से छेड़छाड़ का आरोपी 24 घंटे में गिरफ्तार, पॉक्सो में केस दर्ज - समाचार RIGHT

BREAKING NEWS

गुरुवार, 25 जून 2026

आगरा: बाह में नाबालिग से छेड़छाड़ का आरोपी 24 घंटे में गिरफ्तार, पॉक्सो में केस दर्ज

आगरा: बाह में नाबालिग से छेड़छाड़ का आरोपी 24 घंटे में गिरफ्तार, पॉक्सो में केस दर्ज

आगरा:- थाना बाह पुलिस ने नाबालिग किशोरी से छेड़छाड़ के आरोपी को 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर लिया। आरोपी मनीष पुत्र श्याम सुंदर को रोडवेज बस स्टैंड बाह के पास से पकड़ा गया।

जानकारी के मुताबिक,वादी ने थाना बाह में तहरीर दी कि शाम करीब 9 बजे उनकी नाबालिग पुत्री घर के बाहर खेल रही थी। गांव का ही मनीष पुत्र श्याम सुंदर उसे बहला-फुसलाकर तालाब की तरफ ले गया और वहां छेड़छाड़ की।तहरीर पर थाना बाह में मु0अ0सं0 127/26 धारा 74 BNS व 7/8 पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया।

पुलिस आयुक्त आगरा व अपर पुलिस आयुक्त के निर्देशन में, पुलिस उपायुक्त पूर्वी जोन अभिषेक अग्रवाल के नेतृत्व में सहायक पुलिस आयुक्त बाह ने टीम गठित की। 

थाना बाह पुलिस ने चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर आरोपी मनीष को रोडवेज बस स्टैंड बाह के पास से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी से पूछताछ जारी है।

video

Pages