आगरा पुलिस की त्वरित कार्रवाई: बहला-फुसलाकर ले जाई गई बालिका सकुशल बरामद, आरोपी 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार - समाचार RIGHT

BREAKING NEWS

शुक्रवार, 26 जून 2026

आगरा पुलिस की त्वरित कार्रवाई: बहला-फुसलाकर ले जाई गई बालिका सकुशल बरामद, आरोपी 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार

आगरा पुलिस की त्वरित कार्रवाई: बहला-फुसलाकर ले जाई गई बालिका सकुशल बरामद, आरोपी 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार

आगरा। थाना कमलानगर पुलिस ने एक संवेदनशील मामले में सराहनीय कार्रवाई करते हुए बहला-फुसलाकर ले जाई गई बालिका को सकुशल बरामद कर लिया। पुलिस ने घटना में संलिप्त आरोपी शगीर उर्फ मुन्ना को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, थाना कमलानगर क्षेत्र निवासी महिला ने शिकायत दर्ज कराई कि उसकी भांजी, जो उसके साथ रहती थी, दवाई लेने के लिए घर से निकली थी लेकिन वापस नहीं लौटी। काफी तलाश के बाद भी उसका कोई पता नहीं चल सका। महिला ने अपने रिश्तेदारों पर बालिका को बहला-फुसलाकर ले जाने का संदेह जताया। शिकायत के आधार पर थाना कमलानगर में मु0अ0सं0 127/2026 के तहत धारा 87/137(2) बीएनएस में मुकदमा दर्ज किया गया।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस उपायुक्त नगर, आगरा के निर्देश पर थाना कमलानगर पुलिस की विशेष टीम गठित की गई। टीम ने लगातार प्रयास और मुखबिर की सटीक सूचना के आधार पर वॉटर वर्क्स चौराहे के पास से आरोपी शगीर उर्फ मुन्ना पुत्र अलाउद्दीन को गिरफ्तार कर लिया। इसी दौरान पुलिस ने बालिका को भी सकुशल बरामद कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया।

पुलिस द्वारा की गई विस्तृत जांच, बालिका के बयान और अन्य साक्ष्यों के आधार पर मामले में पॉक्सो एक्ट की धारा 16 एवं 17 की भी बढ़ोतरी की गई है। आरोपी के विरुद्ध विधिक कार्रवाई जारी है।

थाना कमलानगर पुलिस की इस त्वरित एवं संवेदनशील कार्रवाई की स्थानीय लोगों ने सराहना की है। पुलिस का कहना है कि महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है तथा ऐसे मामलों में दोषियों के विरुद्ध कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

video

Pages