बालिका को बहला-फुसलाकर दिल्ली ले जाने वाला आरोपी 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार, थाना एकता पुलिस की त्वरित कार्रवाई - समाचार RIGHT

BREAKING NEWS

शुक्रवार, 26 जून 2026

बालिका को बहला-फुसलाकर दिल्ली ले जाने वाला आरोपी 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार, थाना एकता पुलिस की त्वरित कार्रवाई

बालिका को बहला-फुसलाकर दिल्ली ले जाने वाला आरोपी 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार, थाना एकता पुलिस की त्वरित कार्रवाई

आगरा। थाना एकता पुलिस ने नाबालिग बालिका को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले जाने वाले आरोपी को त्वरित कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने मुखबिर की सटीक सूचना के आधार पर आरोपी को रिंग रोड सर्विस रोड स्थित बगदा कट के पास से दबोच लिया।

पुलिस के अनुसार, वादी ने थाना एकता में सूचना दी थी कि उसकी बहन की बेटी, जो पिछले 18 माह से उसके घर पर रह रही थी, दोपहर से अचानक लापता हो गई। परिजनों ने काफी तलाश की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। बाद में जानकारी मिली कि रामनिवास नामक व्यक्ति बालिका को बहला-फुसलाकर अपने साथ दिल्ली ले गया है।

पीड़ित की तहरीर के आधार पर थाना एकता में मु0अ0सं0 284/2026 के तहत धारा 137(2) बीएनएस में मुकदमा दर्ज किया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना एकता पुलिस ने तत्काल एक विशेष टीम का गठन कर आरोपी की तलाश शुरू की।

गठित पुलिस टीम ने लगातार सुरागरसी और मुखबिर तंत्र की सहायता से कार्रवाई करते हुए आरोपी रामनिवास को रिंग रोड सर्विस रोड के पास बगदा कट से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को विधिक कार्रवाई के बाद न्यायालय के समक्ष पेश किया।

थाना एकता पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से एक बार फिर यह स्पष्ट हुआ कि महिला एवं बाल अपराधों के मामलों में पुलिस पूरी गंभीरता और तत्परता के साथ कार्रवाई कर रही है। स्थानीय लोगों ने भी पुलिस की इस सफलता की सराहना की।

video

Pages