चोरी के 6 घंटे के भीतर ट्रान्स यमुना पुलिस का बड़ा एक्शन: दो शातिर चोर दबोचे, चोरी का माल बरामद - समाचार RIGHT

BREAKING NEWS

रविवार, 21 जून 2026

चोरी के 6 घंटे के भीतर ट्रान्स यमुना पुलिस का बड़ा एक्शन: दो शातिर चोर दबोचे, चोरी का माल बरामद

चोरी के 6 घंटे के भीतर ट्रान्स यमुना पुलिस का बड़ा एक्शन: दो शातिर चोर दबोचे, चोरी का माल बरामद

आगरा। थाना ट्रांस यमुना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घर में हुई चोरी की घटना का मात्र छह घंटे के भीतर खुलासा कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी की ग्राइंडर मशीन, कटर मशीन और नकदी बरामद कर मामले का सफल अनावरण किया है।

19 जून 2026 को थाना ट्रांस यमुना में शिकायत दर्ज कराई गई थी कि 18/19 जून की रात अज्ञात चोर घर से ग्राइंडर मशीन और 9 हजार रुपये चोरी कर ले गए। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल टीम गठित कर जांच शुरू की। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने काशीराम आवास योजना के पास से आशिक उर्फ इरशाद उर्फ सोनू और आशु राठौर को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार आरोपियों के पास से चोरी की एक ग्राइंडर मशीन और 1,090 रुपये बरामद हुए, जबकि उनकी निशानदेही पर झाड़ियों में छिपाई गई कटर मशीन भी बरामद कर ली गई। पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे नशे और मौज-मस्ती के खर्च पूरे करने के लिए चोरी की वारदातों को अंजाम देते थे। चोरी के बाद नकदी आपस में बांटकर खर्च कर दी गई थी।

जांच में सामने आया कि मुख्य आरोपी आशिक उर्फ इरशाद के खिलाफ पहले से चोरी, गैंगस्टर एक्ट और आर्म्स एक्ट समेत कई गंभीर मुकदमे दर्ज हैं। वहीं दूसरे आरोपी आशु राठौर का भी आपराधिक रिकॉर्ड मिला है।

थाना प्रभारी हरेंद्र कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम की मुस्तैदी से चोरी की वारदात का तेजी से खुलासा होने पर स्थानीय लोगों ने पुलिस की कार्यशैली की सराहना की है। पुलिस का कहना है कि अपराधियों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

video

Pages