आगरा: जैतपुर में नाबालिग से छेड़छाड़ का आरोपी गिरफ्तार, पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज
आगरा:- थाना जैतपुर पुलिस ने नाबालिग किशोरी से छेड़छाड़ के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान मंगल उर्फ सुखवीर निवासी जैतपुर के रूप में हुई है।
पुलिस के अनुसार, वादिया ने थाना जैतपुर में तहरीर दी कि उनकी नाबालिग पुत्री शौच के लिए बाहर गई थी, तभी गांव के ही मंगल उर्फ सुखवीर ने उसके साथ छेड़छाड़ की। आरोप है कि आरोपी ने पहले भी पीड़िता के साथ छेड़छाड़ की थी।
तहरीर के आधार पर थाना जैतपुर में मु0अ0सं0 44/26 धारा 74/78 BNS व 7/8/11/12 पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया।
पुलिस आयुक्त आगरा व अपर पुलिस आयुक्त के निर्देशन में पुलिस उपायुक्त पूर्वी जोन अभिषेक अग्रवाल के नेतृत्व में सहायक पुलिस आयुक्त बाह द्वारा टीम गठित की गई।