आगरा में नौकरी दिलाने का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, अश्लील वीडियो बनाकर किया ब्लैकमेल; मुख्य आरोपी गिरफ्तार - समाचार RIGHT

BREAKING NEWS

बुधवार, 24 जून 2026

आगरा में नौकरी दिलाने का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, अश्लील वीडियो बनाकर किया ब्लैकमेल; मुख्य आरोपी गिरफ्तार

आगरा में नौकरी दिलाने का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, अश्लील वीडियो बनाकर किया ब्लैकमेल; मुख्य आरोपी गिरफ्तार

आगरा। थाना सिकंदरा क्षेत्र में नौकरी दिलाने का झांसा देकर एक युवती के साथ दुष्कर्म करने तथा उसकी अश्लील फोटो और वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पर युवती को धमकाने और उसकी निजी वीडियो वायरल कराने का भी आरोप है।

पुलिस के अनुसार पीड़िता ने थाना सिकंदरा में शिकायत दर्ज कराई थी कि वर्ष 2025 में आरोपी सुशील ने उसे नौकरी लगवाने का झांसा देकर अपने साथ एक होटल में ले गया। आरोप है कि वहां उसे नशीला पदार्थ पिलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया गया। इस दौरान आरोपी ने युवती की अश्लील फोटो और वीडियो भी बना लीं।

पीड़िता का आरोप है कि बाद में आरोपी उन फोटो और वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर उस पर दबाव बनाता रहा। इतना ही नहीं, आरोपी सुशील ने युवती की अश्लील वीडियो दूसरे आरोपी संतोष के साथ साझा कर दी। इसके बाद संतोष ने वीडियो को युवती के परिजनों और अन्य लोगों के बीच वायरल कर दिया।

मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना सिकंदरा पुलिस ने प्राप्त तहरीर के आधार पर मु0अ0सं0 214/2026 के तहत धारा 69 बीएनएस एवं धारा 66(ई) आईटी एक्ट में मुकदमा दर्ज किया।

पुलिस टीम गठित कर की गई कार्रवाई

घटना में शामिल आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए थाना सिकंदरा पुलिस द्वारा विशेष टीम का गठन किया गया। पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी सुशील को सुनारी चौराहे के पास से गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस का कहना है कि मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है तथा अन्य आरोपी की भूमिका की भी जांच की जा रही है। साथ ही इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों को संकलित कर प्रकरण की विवेचना आगे बढ़ाई जा रही है।

video

Pages