विश्व पर्यावरण दिवस पर मेरा युवा भारत आगरा द्वारा भव्य जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
यूथ हॉस्टल परिसर में माननीय विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल द्वारा पौधारोपण किया गया
आगरा:-मेरा युवा भारत, आगरा (उत्तर प्रदेश) द्वारा युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के तत्वावधान में दिनांक 05 जून 2026 को यूथ हॉस्टल, माय भारत रिसोर्स सेंटर, संजय प्लेस, आगरा में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर एक भव्य जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करना तथा उन्हें प्रकृति से जुड़कर कार्य करने के लिए प्रेरित करना रहा।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि आगरा के माननीय विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल रहे। उन्होंने कार्यक्रम में उपस्थित युवाओं का मार्गदर्शन करते हुए कहा कि आज के समय में पर्यावरण संरक्षण सबसे बड़ी आवश्यकता है। युवाओं को चाहिए कि वे अपने दैनिक जीवन में पर्यावरण के अनुकूल आदतें अपनाएँ, जैसे अधिक-से-अधिक पौधारोपण करना, प्लास्टिक का कम उपयोग करना और स्वच्छता बनाए रखना। उन्होंने कहा कि जागरूक युवा ही स्वच्छ और सुरक्षित भविष्य की नींव रखते हैं।
कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला युवा अधिकारी डॉ. श्रवण कुमार सहगल ने की। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि पेड़-पौधे वातावरण को शुद्ध रखने के साथ-साथ जीवन को संतुलित बनाते हैं। उन्होंने सभी युवाओं से अपील की कि प्रत्येक व्यक्ति को अपने जीवन में कम-से-कम एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए और उसकी देखभाल भी करनी चाहिए। कार्यक्रम में जिला युवा कल्याण अधिकारी बिजेन्द्र कुमार एवं उदयवीर सिंह की गरिमामयी उपस्थिति भी रही।
कार्यक्रम के दौरान युवाओं की प्रतिभा को मंच प्रदान करने हेतु भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें कनक चौहान, सोनी चौधरी, आस्था बघेल, अर्पित कुमार सहित अन्य प्रतिभागियों ने पर्यावरण संरक्षण विषय पर अपने विचार प्रस्तुत किए। प्रतिभागियों के विचारों को उपस्थित अतिथियों द्वारा सराहा गया।
इसके साथ ही आगरा जनपद के विभिन्न ब्लॉकों से आए युवा मंडलों के युवाओं ने भी कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर भाग लिया। सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर 05 जून से 21 जून तक चलाए जाने वाले जनकल्याण एवं जनजागरूकता अभियान को सफल बनाने के लिए माय भारत रिसोर्स सेंटर पर लगभग 30 युवा मंडलों के बीच युवा मंडल स्तर पर जनजागरूकता अभियान चलाने का आह्वान माननीय विधायक द्वारा किया गया, जिससे सरकारी योजनाओं की जानकारी आम जनता तक पहुँच सके।
कार्यक्रम के समापन अवसर पर यूथ हॉस्टल परिसर में माननीय विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल द्वारा पौधारोपण किया गया।
कार्यक्रम में राजेन्द्र शर्मा, अंकित, अर्शिया, मुस्कान, राहुल गौर,अशरानी शर्मा सहित