विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जनपद न्यायालय परिसर, आगरा में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित
आगरा:-विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में आज जनपद न्यायालय परिसर, आगरा में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ संजय कुमार मलिक, माननीय जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, आगरा द्वारा पौधारोपण कर किया गया। उक्त कार्यक्रम के दौरान अमरजीत, अपर जिला जज, कुंदन किशोर, अपर जिला जज, शारिब अली, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, आगरा, श्रीमती दिव्या चौधरी, प्रभारी सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, आगरा तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण आगरा के कर्मचारी गण उपस्थित रहे है।
इस अवसर पर माननीय अध्यक्ष महोदय ने पर्यावरण संरक्षण के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि स्वच्छ एवं स्वस्थ पर्यावरण मानव जीवन के लिए अत्यंत आवश्यक है। वृक्ष पृथ्वी के प्राकृतिक संतुलन को बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं तथा भावी पीढ़ियों को सुरक्षित वातावरण प्रदान करने के लिए अधिक से अधिक वृक्षारोपण किया जाना चाहिए।
कार्यक्रम के दौरान न्यायिक अधिकारियों, अधिवक्ताओं, कर्मचारीगण तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा भी पौधारोपण किया गया। उपस्थित सभी लोगों ने पर्यावरण संरक्षण एवं वृक्षों की देखभाल का संकल्प लिया।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, आगरा द्वारा आमजन से भी अपील की गई कि वे पर्यावरण संरक्षण एवं पौधो की देख भाल करने के लिए कहा।