अध्यक्ष, राज्य महिला आयोग, डॉ.बबीता सिंह चौहान ने मनाया कन्या जन्मोत्सव:नवजात बेटियों के साथ काटा केक - समाचार RIGHT

BREAKING NEWS

मंगलवार, 23 जून 2026

अध्यक्ष, राज्य महिला आयोग, डॉ.बबीता सिंह चौहान ने मनाया कन्या जन्मोत्सव:नवजात बेटियों के साथ काटा केक

अध्यक्ष, राज्य महिला आयोग, डॉ.बबीता सिंह चौहान ने मनाया कन्या जन्मोत्सव:नवजात बेटियों के साथ काटा केक

बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ' का दिया संदेश :CHC फतेहपुर सीकरी में मनाया जन्मोत्सव

आगरा:- उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की मा. अध्यक्ष डॉ.बबीता सिंह चौहान ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, फतेहपुर सीकरी में 'बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ' अभियान के अंतर्गत कन्या जन्मोत्सव कार्यक्रम में भाग लिया। 

अध्यक्ष महोदया ने 5 नवजात बालिकाओं के साथ केक काटकर जन्मोत्सव मनाया और बालिकाओं के परिजनों को बेबी किट वितरित की। इस दौरान उन्होंने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया और स्वास्थ्य सेवाओं को और बेहतर बनाने के निर्देश दिए।

कार्यक्रम में बालिका स्वास्थ्य एवं शिक्षा पर जन जागरूकता अभियान चलाया गया। बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग की ओर से गर्भवती महिलाओं की गोद भराई तथा शिशुओं का अन्नप्राशन संस्कार भी संपन्न कराया गया।

इस अवसर पर जिला प्रोबेशन अधिकारी अतुल कुमार सोनी, केंद्र प्रभारी डॉ. राजकमल, बाल विकास परियोजना अधिकारी एवं अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।
-

video

Pages