हाथरस में मुस्लिम समाज और पवित्र ग्रंथ पर अभद्र टिप्पणी करने वाला युवक गिरफ्तार - समाचार RIGHT

BREAKING NEWS

गुरुवार, 4 जून 2026

हाथरस में मुस्लिम समाज और पवित्र ग्रंथ पर अभद्र टिप्पणी करने वाला युवक गिरफ्तार

हाथरस में मुस्लिम समाज और पवित्र ग्रंथ पर अभद्र टिप्पणी करने वाला युवक गिरफ्तार

हाथरस। सोशल मीडिया पर मुस्लिम समाज के खिलाफ गाली-गलौज और पवित्र धार्मिक ग्रंथ पर आपत्तिजनक एवं अभद्र टिप्पणी करना एक युवक को भारी पड़ गया। मामले का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया।

जानकारी के अनुसार, थाना हाथरस जंक्शन क्षेत्र के गांव पहाड़पुर निवासी सीटू को पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार कर उसका चालान कर दिया। आरोप है कि युवक ने सोशल मीडिया पर वीडियो के माध्यम से मुस्लिम समाज और उनके पवित्र ग्रंथ के संबंध में अपमानजनक टिप्पणियां की थीं, जिससे धार्मिक भावनाएं आहत होने की शिकायत सामने आई।

मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना हाथरस जंक्शन पुलिस ने जांच के बाद आरोपी के खिलाफ विधिक कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस का कहना है कि सोशल मीडिया पर किसी भी धर्म, समुदाय या व्यक्ति के खिलाफ अभद्र भाषा, नफरत फैलाने वाली टिप्पणी या आपत्तिजनक सामग्री प्रसारित करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।

हाथरस पुलिस ने इस कार्रवाई के माध्यम से स्पष्ट संदेश दिया है कि सोशल मीडिया का दुरुपयोग कर धार्मिक भावनाएं भड़काने या समाज में वैमनस्य फैलाने की कोशिश करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।

video

Pages