गौसेवा आयोग उ.प्र.के सदस्य ने किया गौशाला का निरीक्षण
आगरा:- गौसेवा आयोग उ.प्र.के मा.सदस्य रमाकांत उपाध्याय ने आगरा शाहदरा स्थित कान्हा गौशाला का औचक निरीक्षक किया।
निरीक्षण में कमजोर और छोटे बच्चों को अलग रखने के निर्देश दिए, कान्हा गौशाला में बरसात का पानी भरा हुआ था जिस पर मा.सदस्य ने नाराजगी व्यक्त की तथा उसको नाली में निकालना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।उन्होंने,छोटे बच्चों को पानी की व्यवस्था
कमजोर गोवंश के लिए अलग व्यवस्था किए जाने हेतु संबंधित को निर्देशित किया।आयोग के सदस्य रमाकांत उपाध्याय ने गोशाला में हरा चारा, पानी, तिरपाल, गोवंश के उचित रखरखाव के निर्देश दिए।
...........