आगरा जिलाधिकारी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में शादी अनुदान की समीक्षा बैठक सम्पन्न - समाचार RIGHT

BREAKING NEWS

बुधवार, 3 जून 2026

आगरा जिलाधिकारी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में शादी अनुदान की समीक्षा बैठक सम्पन्न

आगरा जिलाधिकारी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में शादी अनुदान की समीक्षा बैठक सम्पन्न

1454 बेटियों के हाथ पीले करने को प्रदेश सरकार देगी अनुदान
 
योजना के तहत मिलेगी आर्थिक मदद

प्रदेश सरकार ने जनपद आगरा के लिए जारी किया 145.40 लाख का बजट

वित्तीय वर्ष 2025-26 में शादी अनुदान योजनान्तर्गत 1242 लाभार्थियों लाभान्वित किया गया था।

आगरा:- जिलाधिकारी मनीष बंसल की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में शादी अनुदान की समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई। 
बैठक में शादी अनुदान हेतु कुल 1454 प्राप्त लक्ष्य, अभी तक प्राप्त  379 आवेदन, प्राप्त 227 आवेदनों का ब्लॉक व तहसील स्तर पर सत्यापन की प्रगति लंबित, आवेदन आदि की समीक्षा की तथा संबंधित को निर्देश दिए। 

बैठक में समाज कल्याण अधिकारी ने बताया कि आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की विवाह योग्य बेटियों को इस वर्ष भी शादी अनुदान योजना का लाभ प्रदान किया जाएगा। प्रदेश सरकार ने इस योजना के तहत जनपद आगरा में  145.40 लाख रूपये का बजट जारी किया है। इस धनराशि से जिले में विवाह योग्य 1454  बेटियों के हाथ पीले कराए जाएंगे। योजना का लाभ लेने के लिए आवेदकों को ऑनलाइन आवेदन करना होगा। 
उक्त योजनान्तर्गत रू0 20000/- प्रति लाभार्थी दिया जाता है। तथा वित्तीय वर्ष के अन्तर्गत शादी की तिथि से 90 पहले तथा 90 दिन बाद तक ऑनलाइन पोर्टल पर आवेदन किया जाता है। पिछड़ा वर्ग के लिए आय सीमा  रू0 100000/- वार्षिक होनी चाहिए। तथा अनुसूचित जाति एवं सामान्य वर्ग के लिए ग्रामी रू0 46080/- प्रतिवर्ष तथा शहरी क्षेत्र के लिए  रू0 56460/- प्रतिवर्ष होना चाहिए। योजना का लाभ लेने के लिए कन्या की आयु 18 एवं वर की आयु 21 वर्ष होनी चाहिए।

जिलाधिकारी द्वारा समस्त उपजिलाधिकारी/खण्ड विकास अधिकारी को निर्देशित किया गया है कि आनलाइन आवेदन करने के उपरानत सम्बन्धित तहसील एवं सम्बन्धित ब्लॉक स्तर पर जमा किये जाये और समय से प्राप्त ऑनलाइन आवेदनों का निस्तारण करायें।
----------------

video

Pages