आंधी में गिरा नगर निगम का खंबा कई वाहन क्षतिग्रस्त
सिकंदरा-बोदला रोड पर बड़ा हादसा टला, लोगों ने उठाए सुरक्षा इंतजामों पर सवाल
आगरा। तेज आंधी और बारिश के दौरान नगर निगम की लापरवाही एक बार फिर सामने आई। सिकंदरा-बोदला रोड पर डॉ. मनोज शर्मा की क्लीनिक के बाहर लगा बड़ा होर्डिंग और एल टाइप का खंभा अचानक गिर गया। हादसे में सड़क किनारे खड़े कई वाहन क्षतिग्रस्त हो गए और कुछ समय के लिए यातायात भी प्रभावित रहा।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, तेज हवा और बारिश के कारण लोग और वाहन चालक रुक गए थे, जिसके चलते बड़ा हादसा टल गया। लोगों का कहना है कि यदि सामान्य समय में सड़क पर यातायात चल रहा होता तो कई लोग और चलते वाहन इसकी चपेट में आ सकते थे।
हादसे में डॉ. मनोज शर्मा की कार (नंबर यूपी80 HD 6179) भी क्षतिग्रस्त हो गई।