परिसर में छाया जश्न का माहौल, आजाद समाज पार्टी महानगर अध्यक्ष एडवोकेट शानू मोहम्मद का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया
आगरा दीवानी परिसर मंगलवार को उत्सव के रंग में सराबोर नजर आया, जब आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के महानगर अध्यक्ष एवं युवा अधिवक्ता एडवोकेट शानू मोहम्मद का जन्मदिन पूरे जोश, उत्साह और भव्यता के साथ मनाया गया। जन्मदिन समारोह में अधिवक्ताओं, पार्टी पदाधिकारियों, समर्थकों और शुभचिंतकों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। बधाई देने वालों का सिलसिला देर तक चलता रहा और पूरा दीवानी परिसर तालियों, शुभकामनाओं और जश्न के माहौल से गूंजता रहा।
जैसे ही एडवोकेट शानू मोहम्मद ने केक काटा, उपस्थित लोगों ने तालियों की गड़गड़ाहट के बीच उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। समर्थकों ने फूल-मालाएं पहनाकर उनका स्वागत किया और उनके उज्ज्वल राजनीतिक, सामाजिक एवं पेशेवर भविष्य की कामना की। समारोह में मौजूद लोगों का कहना था कि शानू मोहम्मद ने कम समय में अपनी सक्रियता, मिलनसार व्यक्तित्व और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से उठाकर युवाओं के बीच एक अलग पहचान बनाई है। अधिवक्ताओं के हितों की पैरवी से लेकर समाज के विभिन्न वर्गों की समस्याओं को आवाज देने तक उनकी भूमिका लगातार चर्चा का विषय रही है।
कार्यक्रम के दौरान मिठाइयां वितरित की गईं और सभी ने एक-दूसरे का मुंह मीठा कर खुशियां साझा कीं। भाईचारे, सौहार्द और आपसी प्रेम की मिसाल बने इस आयोजन में उपस्थित लोगों ने एडवोकेट शानू मोहम्मद के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और निरंतर प्रगति की कामना करते हुए उन्हें उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभाशीष दिया।
इस अवसर पर सीनियर एडवोकेट गोपाल प्रसाद मथुरिया, एडवोकेट राहुल राजपूत, एडवोकेट शिव शंकर मुदकल, आजाद समाज पार्टी के महानगर उपाध्यक्ष एडवोकेट सोहेब अंसारी, अजीम मिर्जा, एडवोकेट शौरभ वर्मा, अनिकेत पीपल, अर्शी खान, परी राजपूत, एडवोकेट रोहित कुमार, एडवोकेट विवेक राजपूत सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ता, पार्टी पदाधिकारी एवं शुभचिंतक मौजूद रहे।
कार्यक्रम के अंत में एडवोकेट शानू मोहम्मद ने सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि साथियों और वरिष्ठजनों का मिला यह स्नेह, विश्वास और सम्मान उनके लिए सबसे बड़ी पूंजी है। उन्होंने कहा कि वह भविष्य में भी पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ समाज, अधिवक्ता समुदाय और जनहित के मुद्दों के लिए निरंतर कार्य करते रहेंगे।