आगरा में दर्दनाक हादसा: मकान का छज्जा गिरने से मासूम समेत दो की मौत, एक घायल - समाचार RIGHT

BREAKING NEWS

गुरुवार, 18 जून 2026

आगरा में दर्दनाक हादसा: मकान का छज्जा गिरने से मासूम समेत दो की मौत, एक घायल

आगरा में दर्दनाक हादसा: मकान का छज्जा गिरने से मासूम समेत दो की मौत, एक घायल

आगरा। ताजगंज थाना क्षेत्र के पक्की सराय इलाके में बुधवार शाम एक दर्दनाक हादसे में 13 वर्षीय मासूम सहित दो लोगों की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी और मातम का माहौल है।

जानकारी के अनुसार, पक्की सराय स्थित मदीना वाली गली में एक मकान का निर्माण कार्य चल रहा था। इसी दौरान अचानक मकान का छज्जा भरभराकर नीचे गिर पड़ा। हादसे के समय गली में खेल रहे बच्चे और आसपास मौजूद लोग इसकी चपेट में आ गए।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, छज्जा गिरते ही तीन लोग मलबे के नीचे दब गए। स्थानीय लोगों ने तुरंत राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस और प्रशासनिक टीम ने लोगों की मदद से मलबा हटाकर घायलों को बाहर निकाला।

हादसे में 13 वर्षीय फैसल सहित दो लोगों की मौत हो गई, जबकि एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका उपचार चल रहा है।

बताया जा रहा है कि जिस मकान का छज्जा गिरा, वह अंसार नामक व्यक्ति का है और वहां निर्माण कार्य जारी था। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है तथा यह पता लगाया जा रहा है कि निर्माण कार्य के दौरान सुरक्षा मानकों का पालन किया गया था या नहीं।

मासूम फैसल की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। पुलिस ने आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है और मामले की विस्तृत जांच की जा रही है।

video

Pages