आगरा जिलाधिकारी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में पीएम सूर्य घर योजना की समीक्षा बैठक हुई संपन्न - समाचार RIGHT

BREAKING NEWS

शनिवार, 6 जून 2026

आगरा जिलाधिकारी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में पीएम सूर्य घर योजना की समीक्षा बैठक हुई संपन्न

आगरा जिलाधिकारी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में पीएम सूर्य घर योजना की समीक्षा बैठक हुई संपन्न

'हर घर सोलर' अभियान को मिली रफ्तार, जिलाधिकारी महोदय जी ने अधिकारियों और बैंकों को दिए स्पष्ट निर्देश

आगरा:- जिलाधिकारी मनीष बंसल की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में पीएम सूर्य घर योजना की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। 

पीओ नेडा खगेंद्र सिंह ने योजना के सभी पहलुओं एवं प्रगति से जिलाधिकारी महोदय को अवगत कराया एवं तत्पश्चात जिलाधिकारी ने जिला अग्रणी प्रबंधक एवं सभी बैंकों के डिस्ट्रिक्ट कोऑर्डिनेटर को यह आदेश किया कि सभी पीएम सूर्य घर से रिलेटेड लोन एसएलबीसी आदेश अनुसार 7 दिन के अंदर किए जाएं एवं जो भी लोन फाइल पेंडिंग है उन्हें शीघ्र निस्तारण किया जाए, अधिकतम 15 दिवस के भीतर पूर्ण स्वीकृति सुनिश्चित की जाए 
जिससे लाभार्थियों को अनावश्यक विलंब का सामना न करना पड़े व योजना सफल रूप से क्रियान्वित की जा सके। जिलाधिकारी महोदय द्वारा बिजली विभाग को निर्देश दिए गए कि वह नेट मीटरिंग के कार्य को कम से कम समय में करने का प्रयास करें व एकल विंडो द्वारा नाम सही करने एवं लोड बढ़ाने का कार्य जल्द से जल्द किया जाए। 
जिलाधिकारी द्वारा जोर दिया गया कि पीएम सूर्य ग्रहण योजना केंद्र सरकार एक की महत्वपूर्ण योजना है जिसमे केंद्र सरकार एवं राज्य सरकार द्वारा अनुदान दिया जा रहा है व ऊर्जा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता तथा कार्बन उत्सर्जन काम करने हेतु वैश्विक मानदंडों को प्राप्त करने में अति सहायक है जिसमें सभी को मिलकर योगदान देना है एवं योजना को सफल बनाने का पूर्ण प्रयास करना है। जिलाधिकारी महोदय द्वारा अगले एक माह में प्रत्येक वेंडर को कम से कम एक रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन व 20 आवासीय घरों में सौर ऊर्जा प्लांट लगाने का लक्षय दिया गया। आगरा रिन्यूएबल एनर्जी एसोसिएशन के अध्यक्ष राजीव जैसवाल द्वारा जिलाधिकारी का धन्यवाद दिया गया कि उन्होंने एक माह में ही दो बैठक आयोजित कराई है एवं इस बात के लिए भी धन्यवाद दिया गया कि आगरा में उनके द्वारा आते ही मल्टी स्टोरी अपार्टमेंट के लिए पीएम सूर्य घर योजना के अंतर्गत सौर ऊर्जा प्लांट लगाने का आदेश दिए है जो की आगरा में इस योजना को और बढ़ावा देगा।
 बैठक में मुख्य विकास अधिकारी, पी ओ नेडा खगेन्द्र सिंह, जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक ऋषिकेश बनर्जी, दक्षिणांचल विधुत वितरण लिमिटेड से अधीक्षण अभियंता राजेंद्र यादव, टोरेंट पावर लिमटेड से विमर्श पंडित, विभिन्न बैंकों के जिला समनवयक, आगरा रिन्यूएबल एनर्जी एसोसिएशन से अध्यक्ष राजीव जैसवाल, कोषाध्यक्ष अंशुल गुप्ता, प्रवक्ता मयंक गोयल, दक्षिणांचल रिन्यूएबल एनर्जी एसोसिएशन से सह सचिव संजय उपाध्याय एवं जिले में नेडा द्वारा रजिस्टर्ड कई अन्य वेंडर्स मौजूद रहे।

...............

video

Pages