आगरा में पुलिस भर्ती परीक्षा को लेकर हाई अलर्ट, पुलिस कमिश्नर ने किया परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण - समाचार RIGHT

BREAKING NEWS

सोमवार, 8 जून 2026

आगरा में पुलिस भर्ती परीक्षा को लेकर हाई अलर्ट, पुलिस कमिश्नर ने किया परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण

आगरा में पुलिस भर्ती परीक्षा को लेकर हाई अलर्ट, पुलिस कमिश्नर ने किया परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण

आगरा। उत्तर प्रदेश नागरिक पुलिस आरक्षी भर्ती-2026 परीक्षा को निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए आगरा पुलिस कमिश्नरेट पूरी तरह सतर्क और मुस्तैद है। 8, 9 और 10 जून को आयोजित होने वाली भर्ती परीक्षा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विशेष इंतजाम किए गए हैं।

रविवार को पुलिस कमिश्नर दीपक कुमार ने पुलिस उपायुक्त मुख्यालय एवं पुलिस उपायुक्त नगर के साथ शहर के प्रमुख परीक्षा केंद्रों सेंट जॉन्स कॉलेज और आगरा कॉलेज का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा प्रबंधों, सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से निगरानी, कंट्रोल रूम की कार्यप्रणाली तथा परीक्षा समाप्ति के बाद यातायात व्यवस्था का जायजा लिया।

पुलिस कमिश्नर ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि परीक्षा के दौरान कानून-व्यवस्था पूरी तरह बनाए रखी जाए और किसी भी परीक्षार्थी को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। उन्होंने कहा कि संदिग्ध गतिविधियों और किसी भी प्रकार की अनियमितता पर तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

परीक्षा की शुचिता और पारदर्शिता बनाए रखने के लिए सभी केंद्रों पर व्यापक सुरक्षा व्यवस्था लागू की गई है। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी लगातार निगरानी कर रहे हैं ताकि परीक्षा शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हो सके।

आगरा पुलिस ने स्पष्ट किया है कि परीक्षा के दौरान यदि कोई अभ्यर्थी, व्यक्ति या गिरोह नकल, फर्जीवाड़ा या अन्य अवैध गतिविधियों में संलिप्त पाया जाता है तो उसके खिलाफ सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस कमिश्नर के अनुसार, भर्ती परीक्षा को सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित कर दी गई हैं और सुरक्षा एजेंसियां पूरी सतर्कता के साथ तैनात हैं।

video

Pages