पति को प्रेमिका संग देख भड़की पत्नी, बीच सड़क पर जमकर हुआ हाई-वोल्टेज ड्रामा - समाचार RIGHT

BREAKING NEWS

मंगलवार, 2 जून 2026

पति को प्रेमिका संग देख भड़की पत्नी, बीच सड़क पर जमकर हुआ हाई-वोल्टेज ड्रामा

पति को प्रेमिका संग देख भड़की पत्नी, बीच सड़क पर जमकर हुआ हाई-वोल्टेज ड्रामा

आगरा। थाना ताजगंज क्षेत्र में उस समय हाई-वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला जब एक विवाहिता ने अपने पति को कथित प्रेमिका के साथ देख लिया। पति को दूसरी महिला के साथ देखकर पत्नी का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया और देखते ही देखते बीच सड़क पर कहासुनी मारपीट में बदल गई। घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

जानकारी के अनुसार मामला टीडीआई मॉल के पीछे का बताया जा रहा है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक विवाहिता ने अपने पति को एक महिला के साथ देखा तो वह तुरंत उनके पास पहुंच गई और पति को खरी-खोटी सुनाने लगी। विवाद बढ़ने पर पत्नी ने कथित प्रेमिका के साथ हाथापाई शुरू कर दी।

देखते ही देखते दोनों महिलाओं के बीच जमकर मारपीट होने लगी। इस दौरान कथित प्रेमिका की स्कूटी भी सड़क पर गिर गई। दोनों महिलाएं एक-दूसरे पर आरोप लगाते हुए बहस और धक्का-मुक्की करती रहीं। आसपास मौजूद लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई और कई लोगों ने अपने मोबाइल फोन से घटना का वीडियो बना लिया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार विवाद इतना बढ़ गया कि कथित प्रेमिका ने अपने बचाव में सड़क किनारे पड़ी ईंट तक उठा ली। हालांकि बीच-बचाव करते हुए पति और अन्य लोगों ने किसी तरह दोनों महिलाओं को अलग कराया।

घटना के बाद सड़क पर काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। फिलहाल इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और लोग इसे लेकर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। पुलिस की ओर से मामले में कोई आधिकारिक शिकायत दर्ज होने की जानकारी सामने नहीं आई है।

video

Pages