भगवान टॉकीज चौराहे पर ट्रैफिक व्यवस्था सवालों के घेरे में, बाहर की गाड़ियों पर नजर
आगरा। शहर के व्यस्ततम भगवान टॉकीज चौराहे पर यातायात व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। आरोप है कि ट्रैफिक पुलिस जहां बाहर के राज्यों की गाड़ियों पर विशेष नजर रख रही है, वहीं चौराहे और आसपास के क्षेत्रों में जाम का प्रमुख कारण बनने वाले टेंपो, प्राइवेट बसों और अवैध स्टैंडों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई नहीं की जा रही है।
स्थानीय लोगों के अनुसार भगवान टॉकीज से तुलसी सिनेमा और पेट्रोल पंप की ओर जाने वाले मार्ग पर प्रतिदिन घंटों तक जाम की स्थिति बनी रहती है। इसके बावजूद यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाने के बजाय बाहर से आने वाले वाहनों की जांच और चालान का भय दिखा कर बाहर के आने वाले वाहन चालकों को परेशान किया जाता है।
क्षेत्रीय नागरिकों का कहना है कि चौराहे के आसपास संचालित वाहनों और कथित अव्यवस्थाओं के कारण यातायात प्रभावित होता है, लेकिन जिम्मेदार विभाग इस ओर अपेक्षित गंभीरता नहीं दिखा रहा। आरोप यह भी लगाए जा रहे हैं कि स्थानीय स्तर पर प्रभाव रखने वाले लोगों के कारण नियमों के उल्लंघन पर कार्रवाई नहीं हो पाती।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार चौराहे पर एक बाहरी राज्य के पंजीकरण वाली गाड़ी को रोका गया। इसी दौरान तस्वीर ली जा रही थी, तभी संबंधित आरक्षी की नजर कैमरे पर पड़ गई आप तस्वीर में यह भी देख सकते हैं बाहर के नंबर की गाड़ी की फोटो खींचने के बाद एक आरक्षी मोबाइल पर देख रहा है की कितनी कमियां है और कितना अधिक से अधिक जुर्माना बात कर खेल किया जा सके।
स्थानीय नागरिकों ने मांग की है कि ट्रैफिक पुलिस केवल बाहरी वाहनों पर नजर ना रखें बल्कि जाम की तरफ ज्यादा नजर रखें जिससे कि जाम के चले लाखों लीटर तेल बर्बाद होने से लोगों का बचा जा सके।