आगरा:सपा के मजबूत सिपाही देवेंद्र जाटव के घर पहुंचे अखिलेश यादव, कार्यकर्ताओं को दिया जीत का मंत्र - समाचार RIGHT

BREAKING NEWS

रविवार, 14 जून 2026

आगरा:सपा के मजबूत सिपाही देवेंद्र जाटव के घर पहुंचे अखिलेश यादव, कार्यकर्ताओं को दिया जीत का मंत्र

आगरा:सपा के मजबूत सिपाही देवेंद्र जाटव के घर पहुंचे अखिलेश यादव, कार्यकर्ताओं को दिया जीत का मंत्र

आगरा। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के आगरा प्रवास ने जिले की राजनीति में नई हलचल पैदा कर दी। विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों के नेताओं और कार्यकर्ताओं से मुलाकात के दौरान सपा मुखिया एत्मादपुर विधानसभा क्षेत्र की ट्रांस यमुना कॉलोनी स्थित वरिष्ठ सपा नेता देवेंद्र जाटव के आवास पर भी पहुंचे, जहां उनका जोरदार स्वागत किया गया।

अखिलेश यादव के आगमन से क्षेत्र में उत्साह का माहौल देखने को मिला। बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता देवेंद्र जाटव के आवास पर एकत्रित हुए। इस दौरान संगठन की मजबूती, जनसंपर्क अभियान और आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर विस्तृत चर्चा हुई।

सपा नेता देवेंद्र जाटव ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष ने वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए कार्यकर्ताओं को जीत का मंत्र दिया। उन्होंने बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने, जनता के मुद्दों को प्रमुखता से उठाने और पार्टी की नीतियों को घर-घर पहुंचाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता ही पार्टी की सबसे बड़ी ताकत हैं और उनकी मेहनत ही आगामी चुनाव में सफलता का आधार बनेगी।

देवेंद्र जाटव के आवास पर हुई इस महत्वपूर्ण बैठक को राजनीतिक दृष्टि से बेहद अहम माना जा रहा है। सपा कार्यकर्ताओं का कहना है कि राष्ट्रीय अध्यक्ष की मौजूदगी से संगठन को नई ऊर्जा मिली है और कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ा है। बैठक में क्षेत्रीय समस्याओं, जनहित के मुद्दों और पार्टी की आगामी रणनीति पर भी विस्तार से चर्चा की गई।

राजनीतिक जानकारों का मानना है कि अखिलेश यादव का यह दौरा 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों का संकेत है। वहीं देवेंद्र जाटव के आवास पर सपा मुखिया का पहुंचना उनके बढ़ते राजनीतिक प्रभाव और संगठन में मजबूत पकड़ को भी दर्शाता है। आगरा में हुए इस दौरे की चर्चा पूरे जिले के राजनीतिक गलियारों में बनी हुई है।

video

Pages