स्वास्थ्य विभाग की बड़ी लापरवाही: नौनिहालों को बांट दी एक्सपायरी डेट की दवाएं, ग्रामीणों का हंगामा - समाचार RIGHT

BREAKING NEWS

बुधवार, 17 जून 2026

स्वास्थ्य विभाग की बड़ी लापरवाही: नौनिहालों को बांट दी एक्सपायरी डेट की दवाएं, ग्रामीणों का हंगामा

स्वास्थ्य विभाग की बड़ी लापरवाही: नौनिहालों को बांट दी एक्सपायरी डेट की दवाएं, ग्रामीणों का हंगामा

जिला आगरा:- शमशाबाद क्षेत्र के नगला बीच सरकारी प्राथमिक विद्यालय परिसर में आयोजित स्वास्थ्य शिविर के दौरान स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा बच्चों को एक्सपायरी (अवधि पार) दवाएं बांटने का एक गंभीर मामला प्रकाश में आया है। इस लापरवाही की जानकारी मिलते ही मौके पर भारी संख्या में ग्रामीण एकत्र हो गए और उन्होंने जमकर हंगामा काटा। सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस बल भी पहुंच गया।

ग्रामीणों ने लगाया अनपढ़ महिलाओं को गुमराह करने का आरोप

ग्रामीणों का आरोप है कि स्वास्थ्य शिविर में पहुंचे कर्मचारियों ने छ महीने से लेकर एक साल तक के मासूम बच्चों के लिए जो दवाएं दीं, वे सभी एक्सपायरी डेट की थीं। एक स्थानीय युवक ने स्वास्थ्य कर्मियों पर बेहद गंभीर आरोप लगाते हुए कहा शिविर में आईं ग्रामीण और मध्यम वर्गीय परिवारों की सीधी-सादी, कम पढ़ी-लिखी महिलाओं को ये दवाएं थमा दी गईं। कर्मचारियों ने उनसे यह तक कहा कि इन दवाओं को बच्चों को रात में पिलाकर सुला देना।

जब कुछ जागरूक ग्रामीणों ने दवाओं के डिब्बे और शीशियों पर दर्ज तारीखें देखीं, तो उनके होश उड़ गए। सभी दवाओं की म्याद पूरी हो चुकी थी। इसके बाद ग्रामीणों ने ऐसी तमाम एक्सपायरी दवाओं को इकट्ठा कर विरोध जताना शुरू कर दिया।

पुलिस के पहुंचते ही बदले सुर

हंगामे की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस टीम मौके पर पहुंची। ग्रामीणों के अनुसार, पुलिस की मौजूदगी में स्वास्थ्य कर्मियों ने अपनी गलती स्वीकार की। हालांकि, ग्रामीणों का गुस्सा इस बात पर था कि बच्चों की जिंदगी के साथ इस तरह का खिलवाड़ कैसे किया जा सकता है। ग्रामीणों ने तीखे सवाल उठाते हुए कहा, "अगर इन दवाओं को पीने से किसी गरीब के बच्चे की जान चली जाती, तो उसका जिम्मेदार कौन होता? सरकार या फिर ये लापरवाही बरतने वाले लोग। 

ग्रामीणों ने राखी निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग

घटना के बाद से ही ग्रामीणों में गहरा आक्रोश है। उन्होंने उच्च अधिकारियों से इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच करने और दोषी कर्मचारियों के खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है, ताकि भविष्य में मासूमों की जान के साथ ऐसा खिलवाड़ दोबारा न हो सके।

video

Pages