उत्तर प्रदेश मिलेट्स पुनरोद्धार कार्यक्रम 2026-27 हेतु ऑनलाइन आवेदन शुरू, मिलेट्स प्रोसेसिंग, स्टोर एवं मोबाइल आउटलेट के लिए 15 जून से करें आवेदन, उठाएं लाभ - समाचार RIGHT

BREAKING NEWS

बुधवार, 17 जून 2026

उत्तर प्रदेश मिलेट्स पुनरोद्धार कार्यक्रम 2026-27 हेतु ऑनलाइन आवेदन शुरू, मिलेट्स प्रोसेसिंग, स्टोर एवं मोबाइल आउटलेट के लिए 15 जून से करें आवेदन, उठाएं लाभ

उत्तर प्रदेश मिलेट्स पुनरोद्धार कार्यक्रम 2026-27 हेतु ऑनलाइन आवेदन शुरू, मिलेट्स प्रोसेसिंग, स्टोर एवं मोबाइल आउटलेट के लिए 15 जून से करें आवेदन, उठाएं लाभ

एफपीओ, उद्यमियों और स्वयं सहायता समूहों को मिलेट्स योजनाओं का लाभ लेने का अवसर, सीड मनी एवं मिलेट्स विपणन केन्द्रों हेतु आवेदन प्रक्रिया प्रारम्भ

कृषक उत्पादक संगठनों के लिए मिलेट्स परियोजनाओं पर मिलेगा अनुदान, 25 जून तक सीड मनी, 30 जून तक मिलेट्स केन्द्रों हेतु कृषि विभाग के पोर्टल पर करें ऑनलाइन आवेदन

मिलेट्स क्षेत्र में उद्यम स्थापना को बढ़ावा देने के लिए आवेदन आमंत्रित

आगरा:-उप कृषि निदेशक मुकेश कुमार ने अवगत कराया है कि उत्तर प्रदेश मिलेट्स पुनरोद्धार कार्यक्रम वर्ष 2026-27 हेतु सीड मनी (कृषक उत्पादक संगठन के माध्यम से), मिलेट्स प्रसंस्करण, पैकिंग सह विपणन केन्द्र, मिलेट्स स्टोर एवं मिलेट्स मोबाइल आउटलेट हेतु कृषक उत्पादन संगठनों / उद्यमियों / स्वयं सहायता समूहों से पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन प्राप्त करने की प्रक्रिया दिनांक 15.06.2026 से आरम्भ हो चुकी है। 
उन्होंने आगे यह भी अवगत कराया है कि आवेदक कृषि विभाग की वेबसाइट https://agriculture.up.gov.in के द्वारा उक्त हेतु आवेदन कर सकते हैं। सीड मनी हेतु आवेदन दिनांक 15 से 25 जून, 2026 तथा मिलेट्स प्रसंस्करण, पैकिंग सह विपणन केन्द्र, मिलेट्स स्टोर एवं मिलेट्स मोबाइल आउटलेट हेतु दिनांक 20 से 30 जून, 2026 तक प्राप्त किए जाएंगे। अधिक जानकारी हेतु कृषक उत्पादन संगठन/उद्यमि/स्वयं सहायता समूह उप कृषि निदेशक, आगरा कार्यालय में सम्पर्क कर सकते हैं।
----------------

video

Pages