आगरा बोदला चौराहे से चोरी हुई पैशन प्रो मोटरसाइकिल बरामद, आरोपी गिरफ्तार - समाचार RIGHT

BREAKING NEWS

बुधवार, 10 जून 2026

आगरा बोदला चौराहे से चोरी हुई पैशन प्रो मोटरसाइकिल बरामद, आरोपी गिरफ्तार

आगरा बोदला चौराहे से चोरी हुई पैशन प्रो मोटरसाइकिल बरामद, आरोपी गिरफ्तार

आगरा। थाना जगदीशपुरा पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी की घटना का सफल खुलासा करते हुए एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी की गई पैशन प्रो मोटरसाइकिल बरामद की है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, वादी ने थाना जगदीशपुरा में शिकायत दर्ज कराई थी कि 5 जून 2026 को वह अपनी पैशन प्रो मोटरसाइकिल से बोदला चौराहे स्थित देशी शराब के ठेके पर गया था। इस दौरान उसने अपनी मोटरसाइकिल ठेके के बाहर खड़ी की थी, जिसे अज्ञात व्यक्ति चोरी कर ले गया। मामले में प्राप्त तहरीर के आधार पर 8 जून 2026 को थाना जगदीशपुरा में मु0अ0सं0 400/2026, धारा 303(2) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया।

घटना के खुलासे और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए थाना जगदीशपुरा पुलिस द्वारा विशेष टीम गठित की गई। पुलिस टीम ने लगातार सुरागरसी और मुखबिर तंत्र को सक्रिय रखा। इसी क्रम में 9 जून 2026 को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर बासन फैक्ट्री के पास चेकिंग अभियान चलाया गया।

चेकिंग के दौरान पुलिस ने आरोपी रमेश कुशवाहा को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी और पूछताछ के दौरान उसके कब्जे से चोरी की गई पैशन प्रो मोटरसाइकिल बरामद हुई।

पुलिस द्वारा अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। थाना जगदीशपुरा पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में वाहन चोरों के खिलाफ कड़ा संदेश गया है तथा आमजन में सुरक्षा का विश्वास और मजबूत हुआ है।

video

Pages