पार्किंग विवाद में कुल्हाड़ी से हमला करने के मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार - समाचार RIGHT

BREAKING NEWS

बुधवार, 10 जून 2026

पार्किंग विवाद में कुल्हाड़ी से हमला करने के मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार

पार्किंग विवाद में कुल्हाड़ी से हमला करने के मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार

आगरा। थाना एकता पुलिस एवं सर्विलांस सेल नगर जोन आगरा की संयुक्त कार्रवाई में पार्किंग विवाद को लेकर हुए जानलेवा हमले के मामले में एक अन्य आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से दो मोबाइल फोन और आधार कार्ड भी बरामद किया है।

पुलिस के अनुसार, वादी ने थाना एकता में शिकायत दर्ज कराई थी कि उसने बुलंद सिटी सोसाइटी में रविंद्र राजपूत पुत्र विजेंद्र सिंह को एक फ्लैट दिलवाया था। इसके बाद पार्किंग को लेकर विवाद उत्पन्न हो गया। आरोप है कि रविंद्र राजपूत, महावीर और जवाहर ने फोन पर गाली-गलौज करते हुए धमकी दी और बाद में अपने 7-8 साथियों के साथ मौके पर पहुंचकर वादी और उसके भाई पर लाठी-डंडों तथा कुल्हाड़ी से हमला कर दिया।

हमले में दोनों भाई घायल हो गए, जबकि आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। मामले में प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना एकता में मु०अ०सं० 218/2026 के तहत धारा 191(2), 115(2), 352, 351(3) एवं 118(1) बीएनएस में मुकदमा दर्ज किया गया।

घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस उपायुक्त नगर जोन आगरा के निर्देश पर विशेष पुलिस टीमों का गठन किया गया। जांच के दौरान घटनास्थल के सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर मामले में दो अन्य आरोपियों अपराजित अग्रवाल और दुष्यंत के नाम भी प्रकाश में आए।

सहायक पुलिस आयुक्त ताज सुरक्षा के पर्यवेक्षण में चल रही कार्रवाई के दौरान पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली, जिसके आधार पर 8/9 जून 2026 की रात रहनकलां टोल के पास से आरोपी अपराजित अग्रवाल को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने उसके कब्जे से दो मोबाइल फोन और आधार कार्ड बरामद किया है।

पुलिस का कहना है कि मामले में शामिल अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है। जल्द ही शेष आरोपियों को भी गिरफ्तार कर कानून के दायरे में लाया जाएगा। पुलिस घटना के सभी पहलुओं की गहनता से जांच कर रही है।

video

Pages