घर के बाहर खड़ा ई-रिक्शा चोरी कर ले गया युवक, छत्ता पुलिस ने पीछा कर दबोचा - समाचार RIGHT

BREAKING NEWS

बुधवार, 10 जून 2026

घर के बाहर खड़ा ई-रिक्शा चोरी कर ले गया युवक, छत्ता पुलिस ने पीछा कर दबोचा

घर के बाहर खड़ा ई-रिक्शा चोरी कर ले गया युवक, छत्ता पुलिस ने पीछा कर दबोचा

आगरा। थाना छत्ता पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए ई-रिक्शा चोरी की वारदात का खुलासा कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी किया गया ई-रिक्शा भी बरामद कर लिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, पीड़ित ई-रिक्शा चालक ने थाना छत्ता में सूचना दी कि उसने 8 जून 2026 की दोपहर अपना ई-रिक्शा घर के बाहर खड़ा किया था। कुछ समय बाद जब वह बाहर आया तो ई-रिक्शा वहां से गायब मिला। इस पर उसने आसपास के लोगों से पूछताछ की।

स्थानीय लोगों ने बताया कि खाटूश्याम मंदिर के पास एक व्यक्ति ई-रिक्शा लेकर जाता हुआ दिखाई दिया था। सूचना मिलते ही पीड़ित और क्षेत्रीय लोगों ने उसकी तलाश शुरू की तथा थाना छत्ता पुलिस को भी अवगत कराया।

पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए लोगों की मदद से ई-रिक्शा चोरी करने वाले आरोपी लक्की पुत्र लखन सिंह को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से चोरी किया गया ई-रिक्शा भी बरामद कर लिया गया।

पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी और बरामदगी के आधार पर थाना छत्ता में मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

स्थानीय लोगों और पुलिस की संयुक्त तत्परता से चोरी की वारदात का शीघ्र खुलासा होने पर क्षेत्रवासियों ने संतोष व्यक्त किया है। पुलिस का कहना है कि संपत्ति संबंधी अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है।

video

Pages