आगरा में पांच दिवसीय एफ एल एन प्रशिक्षण का हुआ समापन - समाचार RIGHT

BREAKING NEWS

रविवार, 28 जून 2026

आगरा में पांच दिवसीय एफ एल एन प्रशिक्षण का हुआ समापन

आगरा में पांच दिवसीय एफ एल एन प्रशिक्षण का हुआ समापन 


जनपद आगरा:-जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान आगरा में 22 जून से संचालित पांच दिवसीय फाउंडेशनल लिटरेसी एवं न्यूमैरेसी प्रशिक्षण का आज समापन हो गया पांच दिवसीय प्रशिक्षण में संदर्भदाता डॉ अनुराग शर्मा, हेमलता यादव, प्रीति पाराशर तथा कल्पना छोकर द्वारा कक्षा एक से चार तक की संदर्शिकाओं तथा उपचारात्मक शिक्षण के साथ संदर्शिकाओं में दी गई साप्ताहिक गतिविधियों को समूह चर्चा एवं प्रयोग प्रदर्शन के माध्यम से सदन के समक्ष प्रस्तुत किया गया फाउंडेशन लिटरेसी एवं न्यूमैरेसी प्रशिक्षण में मुख्य रूप से भाषा एवं गणित शिक्षण पर आधारित साप्ताहिक चक्र, मासिक कार्य योजना, वार्षिक कार्य योजना आदि को विस्तार से स्पष्ट किया गया। प्रशिक्षण के पंचम दिन विभिन्न विकास क्षेत्रों के 40 प्रतिभागियों द्वारा उनको प्रदत्त कार्यों का प्रस्तुतीकरण भी किया गया। इस अवसर पर बोलते हुए प्राचार्य डायट आगरा अनिरुद्ध यादव ने कहा कि आप सभी को इस प्रशिक्षण को पूर्ण मनोयोग से लेकर ब्लॉक स्तरीय प्रशिक्षण को प्रभावी रूप से संचालित करना है जिससे प्राथमिक स्तर पर अध्यापन करने वाले समस्त शिक्षकों को यह प्रशिक्षण प्रदान किया जा सके और इसका बेहतर क्रियान्वयन हो और जनपद निपुण जनपद बन सके। कार्यक्रम का संचालन प्रशिक्षण प्रभारी डॉ. मनोज कुमार वार्ष्णेय ने किया। इस अवसर पर नोडल प्रभारी प्रवक्ता धर्मेंद्र प्रसाद गौतम एसआरजी प्रीति सिंह का विशेष सहयोग रहा। कार्यक्रम में प्रवक्ता कल्पना सिन्हा, संजीव कुमार सत्यार्थी, हिमांशु सिंह, लक्ष्मी शर्मा आदि मौजूद रहे।

video

Pages