ग्राम पंचायत गंगरौआ, ब्लॉक बरौली अहीर में विधिक जागरूकता शिविर का हुआ आयोजन - समाचार RIGHT

BREAKING NEWS

रविवार, 28 जून 2026

ग्राम पंचायत गंगरौआ, ब्लॉक बरौली अहीर में विधिक जागरूकता शिविर का हुआ आयोजन

ग्राम पंचायत गंगरौआ, ब्लॉक बरौली अहीर में विधिक जागरूकता शिविर का हुआ आयोजन

ग्रामीणों को बताए गए कानूनी अधिकार व निःशुल्क विधिक सहायता के प्रावधान

आगरा:-ग्राम पंचायत गंगरौआ, ब्लॉक बरौली अहीर में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन
उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देशानुसार तथा माननीय जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, आगरा, संजय कुमार मलिक के निर्देशन में ग्राम पंचायत गंगरौआ, ब्लॉक बरौली अहीर, तहसील सदर, जनपद आगरा में पंकज कुमार-I, सचिव पूर्णकालिक, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, आगरा की अध्यक्षता में विधि छात्र/छात्राओं के साथ विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।
विधिक जागरूकता कार्यक्रम में देवेन्द्र कुमार, तहसीलदार सदर तथा ब्लॉक स्तर के अधिकारीगण, सामाजिक कार्यकर्ता श्रीमती प्रमिला शर्मा, पीएलबी सुरेश कुमार रत्नेश कुमार, ग्राम प्रधान उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र के नागरिकों को निःशुल्क विधिक सहायता, उनके संवैधानिक एवं विधिक अधिकारों, महिला एवं बाल संरक्षण, वरिष्ठ नागरिकों के अधिकार, घरेलू हिंसा, साइबर अपराध, नालसा एवं उ.प्र. राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के संबंध में जागरूक करना था।
शिविर में उपस्थित विधि छात्र/छात्राओं ने आमजन को विधिक साक्षरता के महत्व से अवगत कराया तथा विभिन्न विधिक विषयों पर जानकारी प्रदान की। सचिव महोदय द्वारा बताया गया कि आर्थिक एवं सामाजिक रूप से कमजोर वर्गों को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के माध्यम से निःशुल्क विधिक सहायता उपलब्ध कराई जाती है तथा प्रत्येक नागरिक को न्याय तक समान पहुंच सुनिश्चित करना प्राधिकरण का प्रमुख उद्देश्य है।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित ग्रामीणों की विधिक समस्याओं को सुनकर आवश्यक परामर्श प्रदान किया गया तथा उन्हें राष्ट्रीय लोक अदालत, मध्यस्थता, प्री-लिटिगेशन निस्तारण एवं निःशुल्क विधिक सहायता योजनाओं की जानकारी भी दी गई।
शिविर में ग्राम पंचायत के प्रतिनिधिगण, स्थानीय नागरिक, विधि छात्र/छात्राएँ एवं अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन सभी उपस्थितजनों द्वारा विधिक जागरूकता का संदेश जन-जन तक पहुँचाने के संकल्प के साथ किया गया।
---------------

video

Pages