विश्व रक्तदान दिवस, योग सप्ताह और फिट इंडिया अभियान के तहत निकली भव्य साइकिल रैली
250 से अधिक प्रतिभागियों ने दिया स्वास्थ्य, योग, रक्तदान और पर्यावरण संरक्षण का संदेश
आगरा:- विश्व रक्तदान दिवस, अंतरराष्ट्रीय योग दिवस सप्ताह एवं फिट इंडिया अभियान के अंतर्गत क्रीड़ा भारती, आगरा द्वारा रविवार को एक विशाल साइकिल रैली, योग जागरूकता एवं रक्तदान प्रेरणा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व क्रीड़ा भारती के जिला अध्यक्ष वीरेन्द्र कुमार मित्तल ने किया। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य युवाओं, महिलाओं एवं आम नागरिकों में स्वास्थ्य, फिटनेस, योग, रक्तदान और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाना था।
कार्यक्रम का शुभारंभ प्रातःकाल बल्केश्वर महादेव मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना एवं नारियल फोड़कर किया गया। इस अवसर पर महंत जी, अर्चित पांडे, राजू अग्रवाल (खुशबू नमकीन), वीरेन्द्र कुमार मित्तल, मनीष नेमिरा मित्तल, ऋषि मित्तल, वेद मित्तल, रीना जालान, डॉ. स्वाति चंद्रा सहित अन्य गणमान्य अतिथियों ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया।
साइकिल रैली बल्केश्वर महादेव मंदिर से प्रारंभ होकर डॉलीज पब्लिक इंटर कॉलेज होते हुए अग्रवन गौशाला (वाटर बॉक्स) तक पहुंची, जहां इसका समापन हुआ। रैली में खिलाड़ियों, युवाओं, महिलाओं और बच्चों सहित 250 से अधिक लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। पूरे मार्ग में प्रतिभागियों ने “फिट इंडिया-हिट इंडिया”, “रक्तदान महादान” और “साइकिल अपनाओ-पर्यावरण बचाओ” जैसे संदेशों के माध्यम से जनजागरूकता फैलायी।
कार्यक्रम के दौरान योग विशेषज्ञों एवं वक्ताओं ने योग के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया कि नियमित योगाभ्यास व्यक्ति को शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रखता है, रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाता है तथा तनावमुक्त जीवन जीने में सहायक होता है। वहीं विश्व रक्तदान दिवस के अवसर पर लोगों को रक्तदान के महत्व की जानकारी दी गई और स्वैच्छिक रक्तदान के लिए प्रेरित किया गया।
इस अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ कार्यकर्ता, विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि, खेल प्रेमी एवं गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। कार्यक्रम में मोना भाई, श्याम जी, योगेश ,दीपू , राजेश कुलश्रेष्ठ, रूपेश, रीनेश मित्तल, भारत भाई, राशिद खान, गिर्राज बंसल, राकेश जैन, पवन दिवाकर सहित अनेक समाजसेवियों ने सक्रिय भागीदारी निभाई।
कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रयास फाउंडेशन, हरि बोल परिवार तथा MIGFRE Group का विशेष योगदान रहा। MIGFRE Group के डायरेक्टर मनीष नेमिरा मित्तल ने कहा कि स्वस्थ शरीर ही सफलता और राष्ट्र निर्माण की मजबूत नींव है। उन्होंने युवाओं से खेल, योग, साइकिलिंग और नियमित व्यायाम को जीवन का हिस्सा बनाने का आह्वान किया।
क्रीड़ा भारती, आगरा के जिला अध्यक्ष वीरेन्द्र कुमार मित्तल ने कहा कि योग, खेल, व्यायाम, साइकिलिंग और रक्तदान जैसे कार्य समाज को स्वस्थ एवं सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। प्रत्येक नागरिक को फिटनेस को अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनाना चाहिए और समय-समय पर रक्तदान कर मानवता की सेवा में योगदान देना चाहिए।
आयोजकों ने बताया कि यह आयोजन केवल एक खेल गतिविधि नहीं बल्कि स्वास्थ्य, पर्यावरण संरक्षण, रक्तदान जागरूकता और राष्ट्रहित से जुड़ा जन-अभियान है। क्रीड़ा भारती का उद्देश्य युवाओं, महिलाओं एवं बच्चों को खेल और फिटनेस गतिविधियों से जोड़कर स्वस्थ, सशक्त और विकसित भारत के निर्माण में योगदान देना है।
रैली के दौरान डॉलीज पब्लिक इंटर कॉलेज में प्रतिभागियों के लिए शीतल जल एवं पेय पदार्थों की व्यवस्था की गई, जबकि अग्रवन गौशाला में अल्पाहार की व्यवस्था की गई। कार्यक्रम की सफलता में डॉलीज पब्लिक इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्या नूपुर सिंघल तथा AVMD Institute की प्राचार्या निर्मल चौहान का विशेष सहयोग रहा।
MIGFRE परिवार की ओर से रीना जालान, पायल मैम, धर्मेश सर, सौरभ सर, मयंक सर, गीता मैम, ममता मैम, वर्षा मैम सहित समस्त स्टाफ की सक्रिय उपस्थिति और सहयोग ने आयोजन को यादगार बना दिया।
संदेश:
🩸 “रक्तदान महादान – किसी के जीवन को बचाने का सबसे बड़ा माध्यम।”
🧘 “करें योग, रहें निरोग – स्वस्थ जीवन का यही संयोग।”
🚴 “फिट इंडिया – हिट इंडिया, स्वस्थ भारत हमारी पहचान।”
🌱 “साइकिल अपनाओ – स्वास्थ्य और पर्यावरण दोनों बचाओ।”
यह आयोजन स्वास्थ्य, सेवा, संस्कार और सामाजिक जिम्मेदारी का एक उत्कृष्ट उदाहरण बनकर सामने आया, जिसने युवाओं को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने और समाज सेवा के लिए प्रेरित किया।