जनपद न्यायालय, आगरा परिसर में विश्व योग दिवस का हुआ सफल आयोजन - समाचार RIGHT

BREAKING NEWS

रविवार, 21 जून 2026

जनपद न्यायालय, आगरा परिसर में विश्व योग दिवस का हुआ सफल आयोजन

जनपद न्यायालय, आगरा परिसर में विश्व योग दिवस का हुआ सफल आयोजन

 आगरा:- अंतर्राष्ट्रीय/विश्व योग दिवस के अवसर पर जनपद न्यायालय, आगरा परिसर में योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य योग के माध्यम से शारीरिक, मानसिक एवं आध्यात्मिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा स्वस्थ जीवनशैली को प्रोत्साहित करना रहा।
कार्यक्रम में योगाभ्यास का संचालन प्रशिक्षकों द्वारा किया गया, जिसमें उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए विभिन्न योगासन एवं प्राणायाम का अभ्यास किया। योग के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया गया कि नियमित योगाभ्यास व्यक्ति को तनावमुक्त, स्वस्थ एवं ऊर्जावान बनाए रखने में सहायक है।
उक्त कार्यक्रम में प्रभारी जनपद न्यायाधीश माननीय पुष्कर उपाध्याय शारिब अली, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट,  पंकज कुमार-I, सचिव पूर्णकालिक जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, आगरा सहित न्यायालय के समस्त न्यायिक अधिकारी एवं कर्मचारीगण, योगा अध्यापक श्री लाल सिंह चाहर तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, आगरा के कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सभी प्रतिभागियों ने नियमित रूप से योग को अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का समापन सभी के उत्तम स्वास्थ्य एवं कल्याण की कामना के साथ किया गया।
------------------

video

Pages