आगरा जनपद में धूमधाम से मनाया गया विश्व पर्यावरण दिवस, किया गया पौधारोपण। - समाचार RIGHT

BREAKING NEWS

शनिवार, 6 जून 2026

आगरा जनपद में धूमधाम से मनाया गया विश्व पर्यावरण दिवस, किया गया पौधारोपण।

जनपद में धूमधाम से मनाया गया विश्व पर्यावरण दिवस, किया गया पौधारोपण।

विश्व पर्यावरण दिवस पर ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान का हुआ शुभारंभ

जनपद के समस्त मा0 जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, कर्मचारियों द्वारा वृक्षारोपण कर दिया गया पर्यावरण संरक्षण व संवर्धन का संदेश, वृक्षारोपण, पर्यावरण संरक्षण को जनआंदोलन बनाने का किया गया आह्वान

आगरा:- जनपद में विश्व पर्यावरण दिवस हर्षोल्लास के साथ वृक्षारोपण कर मनाया गया। ‘‘एक पेड़ माँ के नाम’’ अभियान का शुभारंभ ताज नेचर वॉक, नियर ईस्टर्न गेट, ताजमहल पर, मा. विधायक डा. जी.एस. धर्मेंश व मंडलायुक्त नगेंद्र प्रताप द्वारा पौधरोपण कर किया गया।
 इस अवसर पर मा केंद्रीय मंत्री प्रो एसपी सिंह बघेल, मा सांसद फतेहपुर सीकरी राजकुमार चाहर, मा. जिला पंचायत अध्यक्ष डा0 मंजू भदौरिया, पुरुषोत्तम खंडेलवाल, छोटेलाल वर्मा ,डॉ.धर्मपाल,रानी पक्षालिका सिंह, भगवान सिंह कुशवाह, चैधरी बाबूलाल, विधान परिषद सदस्य विजय शिवहरे, महापौर श्रीमती हेमलता दिवाकर कुशवाह, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रशांत पौनिया जी, महानगर अध्यक्ष राजकुमार गुप्ता, जिलाधिकारी मनीष बंसल सहित अन्य जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने भी पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। 
गौरतलब है कि विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर प्रदेशव्यापी “05 करोड़ वृक्षारोपण अभियान“ के अंतर्गत जनपद आगरा में विभिन्न विभागों के समन्वित प्रयासों से कुल 7,94,000 पौधों का रोपण किया गया। इस महाअभियान में वन विभाग, ग्राम्य विकास एवं पंचायतीराज विभाग, कृषि विभाग, उद्यान विभाग तथा नगर विकास विभाग द्वारा निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप व्यापक स्तर पर पौधारोपण किया गया। 
 विधायक डा0 जीएस धर्मेश ने कहा कि प्रकृति का संरक्षण मानव जीवन की सबसे बड़ी आवश्यकता है। उन्होंने जनपदवासियों से अपील करते हुए कहा कि प्रत्येक व्यक्ति अपनी माता के सम्मान में कम से कम एक पौधा अवश्य लगाए तथा उसके संरक्षण और संवर्धन की जिम्मेदारी भी स्वयं निभाए। पौधरोपण तभी सार्थक होगा जब लगाए गए पौधे वृक्ष बनकर पर्यावरण को समृद्ध करें।
 केंद्रीय मंत्री प्रो एसपी सिंह बघेल ने कहा कि वृक्ष पृथ्वी के प्राकृतिक संतुलन के आधार हैं। वे न केवल शुद्ध वायु प्रदान करते हैं, बल्कि जल संरक्षण, जैव विविधता के संवर्धन तथा जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों से निपटने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने सभी नागरिकों से पर्यावरण संरक्षण को सामाजिक दायित्व के रूप में स्वीकार करने का आह्वान किया।
उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा 05 जून, विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर पूरे प्रदेश में 05 करोड़ वृक्षारोपण का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इस महाअभियान के अंतर्गत जनपद में लगभग 08 लाख पौधों का रोपण किया जाएगा। इसके लिए सभी आवश्यक तैयारियां पूर्ण कर विभिन्न विभागों को लक्ष्य आवंटित कर दिए गए थे। 
इस अवसर पर जिलाधिकारी ने बताया कि जनपद में विश्व पर्यावरण दिवस के सफल आयोजन एवं वृक्षारोपण अभियान को प्रभावी बनाने के लिए व्यापक कार्ययोजना तैयार की गई है। पौधरोपण स्थलों का चयन, पौधों की उपलब्धता तथा उनकी सुरक्षा एवं देखरेख की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। उन्होंने बच्चों एवं उपस्थित लोगों से अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा उनकी नियमित देखभाल करने की अपील की।
इसके अतिरिक्त समस्त रेंजों खेरागढ़, किरावली, बांहपुर, एत्मादपुर, फतेहाबाद, पिनाहट, बाह एवं जैतपुर में भी व्यापक स्तर पर वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किए गए। जनपद के विभिन्न स्थानों पर मा0 जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, कर्मचारियों द्वारा वृक्षारोपण अभियान में सहभागिता किया गया तथा पौधारोपण कर हरित एवं स्वच्छ पर्यावरण के निर्माण का संकल्प लिया गया।
इस अवसर पर उपस्थित मा0 जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने ‘‘एक पेड़ माँ के नाम’’ लगाने तथा उसकी नियमित देखभाल कर पर्यावरण संरक्षण में सक्रिय योगदान देने का संकल्प लिया। सभी ने यह संदेश दिया कि “पर्यावरण सुरक्षित रहेगा तो मानव जीवन भी सुरक्षित रहेगा” और हरित एवं स्वच्छ भविष्य के निर्माण में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करने का आह्वान किया।
---------------------

video

Pages