दिव्यांग व्यक्ति सहायक अध्यापक सतीश चाहर द्वारा जनगणना के फेज़ प्रथम मकानगणना का कार्य पूर्ण करने पर किया गया सम्मानित - समाचार RIGHT

BREAKING NEWS

सोमवार, 1 जून 2026

दिव्यांग व्यक्ति सहायक अध्यापक सतीश चाहर द्वारा जनगणना के फेज़ प्रथम मकानगणना का कार्य पूर्ण करने पर किया गया सम्मानित

दिव्यांग व्यक्ति सहायक अध्यापक सतीश चाहर द्वारा जनगणना के फेज़ प्रथम मकानगणना का कार्य पूर्ण करने पर किया गया सम्मानित

आगरा:-जनगणना के फेज़ प्रथम मकानगणना कार्य को अपनी मजबूत इच्छाशक्ति, कर्तव्यनिष्ठा एवं उत्कृष्ट कार्यशैली के बल पर निर्धारित समयावधि में सफलतापूर्वक पूर्ण करने पर सहायक अध्यापक सतीश चाहर को अकोला ब्लॉक मुख्यालय पर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर नायब तहसीलदार अनिल चौधरी, ग्राम प्रधान गंभीर सिंह तथा गांव के अन्य गणमान्य एवं संभ्रांत व्यक्तियों द्वारा सतीश चाहर को सम्मान प्रदान किया गया। उपस्थित वक्ताओं ने उनके समर्पण, परिश्रम एवं दायित्वों के प्रति सजगता की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने जनगणना जैसे महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्य को पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ संपन्न कर एक उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया है।
सम्मान समारोह में वक्ताओं ने कहा कि श्री चाहर की कार्यशैली, अनुशासन एवं दृढ़ संकल्प अन्य कर्मचारियों और युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत हैं। जनहित एवं शासन की योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन में उनकी सक्रिय भूमिका प्रशंसनीय रही है।
यह सम्मान उनके अथक परिश्रम, समर्पण एवं उत्कृष्ट सेवाभाव का प्रतीक है तथा समाज में सकारात्मक कार्य संस्कृति को बढ़ावा देने वाला कदम है।
--------------------

video

Pages