12 साल से कानून को दे रहा था चकमा, दिल्ली की पार्किंग से धरा गया 50 हजार का इनामी ‘शातिर’ - समाचार RIGHT

BREAKING NEWS

बुधवार, 8 जुलाई 2026

12 साल से कानून को दे रहा था चकमा, दिल्ली की पार्किंग से धरा गया 50 हजार का इनामी ‘शातिर’

12 साल से कानून को दे रहा था चकमा, दिल्ली की पार्किंग से धरा गया 50 हजार का इनामी ‘शातिर’

"कानून के लंबे हाथ अंततः हर अपराधी तक पहुँच ही जाते हैं, चाहे वह 12 साल तक ही क्यों न छिपता फिरे।"

जनपद आगरा:- पुलिस की आँखों में धूल झोंककर पिछले 12 सालों से फरार चल रहे एक शातिर अपराधी का 'खेल' अब खत्म हो चुका है। आगरा पुलिस कमिश्नरेट की एत्मादपुर थाना पुलिस और एसओजी/सर्विलांस की संयुक्त टीम ने एक सटीक ऑपरेशन को अंजाम देते हुए 50 हजार रुपये के इनामी बदमाश सुनील को दिल्ली से दबोच लिया है।

12 वर्षों की लंबी फरारी काटने के बाद सुनील को लगा था कि वह सुरक्षित है, लेकिन आगरा पुलिस की नजरें उस पर टिकी थीं। मुखबिर से मिली गुप्त सूचना और आधुनिक सर्विलांस तकनीक के दम पर पुलिस ने उसकी लोकेशन दिल्ली के 'निगम बौद्ध घाट पार्किंग' थाना कश्मीरी गेट में ट्रैक की। पुलिस टीम ने बिना मौका गंवाए घेराबंदी की और उसे रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस पर भारी पड़ा था सुनील, बढ़ता गया इनाम का मीटर

सुनील पर पुलिस अभिरक्षा से भागने का संगीन आरोप था। साल दर साल पुलिस ने उस पर शिकंजा कसने के लिए इनाम की राशि बढ़ाई थीं जिसमें 2015: 2500 रुपये से शुरू हुई थी तलाश। 2018: अपराध की गंभीरता को देखते हुए इनाम बढ़ाकर 25,000 रुपये किया गया। जुलाई 2026: आखिरकार, उसकी गिरफ्तारी सुनिश्चित करने के लिए इनाम को 50 हजार रुपये तक पहुँचाया गया। आरोपी के खिलाफ माननीय न्यायालय से गैर-जमानती वारंट NBW जारी थे, और अब उसे सलाखों के पीछे भेज दिया गया है।

इस घटना को अंजाम देने वाली टीम में एत्मादपुर प्रभारी निरीक्षक आलोक कुमार सिंह, एसआई सोहन पाल सिंह प्रभारी एसओजी टीम नगर जोन, एसआई हरीश कुमार, आशीष शाक्य एसओजी सर्विलांस नगर जोन, एसआई विपिन कुमार, एसआई नितिन कुमार, सहायक एसआई नितेश कुमार थाना एत्मादपुर, कांस्टेबल प्रिंस कौशिक , कांस्टेबल अंकित कुमार एसओजी सर्विलांस नगर जोन शामिल रहे। इन्होंने अपनी तकनीकी दक्षता से अपराधी के ठिकाने तक पहुँचने में बड़ी भूमिका निभाई।

पुलिस का कड़ा संदेश: "कानून के लंबे हाथ अंततः हर अपराधी तक पहुँच ही जाते हैं, चाहे वह 12 साल तक ही क्यों न छिपता फिरे।"

video

Pages