"12 जुलाई को आगरा में वृक्षारोपण महायज्ञ, 53.94 लाख पौधों का होगा रोपण, जिलाधिकारी ने जोनल मजिस्ट्रेट और सेक्टर अधिकारियों की ड्यूटी की निर्धारित - समाचार RIGHT

BREAKING NEWS

शनिवार, 11 जुलाई 2026

"12 जुलाई को आगरा में वृक्षारोपण महायज्ञ, 53.94 लाख पौधों का होगा रोपण, जिलाधिकारी ने जोनल मजिस्ट्रेट और सेक्टर अधिकारियों की ड्यूटी की निर्धारित

"12 जुलाई को आगरा में वृक्षारोपण महायज्ञ, 53.94 लाख पौधों का होगा रोपण, जिलाधिकारी ने जोनल मजिस्ट्रेट और सेक्टर अधिकारियों की ड्यूटी की निर्धारित

आगरा:-शासन के निर्देशों के अनुपालन में जनपद आगरा में वृक्षारोपण महायज्ञ–2026 के अंतर्गत 12 जुलाई 2026 को प्रातः 6:00 बजे से सायं 6:00 बजे तक वृहद स्तर पर वृक्षारोपण अभियान संचालित किया जाएगा। अभियान के दौरान जनपद में 53.94 लाख पौधों के रोपण का लक्ष्य निर्धारित किया गया है, जिसमें वन विभाग एवं अन्य विभागों की सहभागिता रहेगी।
जिलाधिकारी मनीष बंसल द्वारा अभियान के प्रभावी संचालन एवं सतत निगरानी के उद्देश्य से जनपद को विभिन्न सेक्टर एवं जोनों में विभाजित करते हुए संबंधित उपजिलाधिकारियों को जोनल मजिस्ट्रेट तथा खंड विकास अधिकारियों को सेक्टर अधिकारी नामित किया गया है।
नामित अधिकारियों को वृक्षारोपण स्थलों का सत्यापन, विभागवार एवं ग्राम पंचायतवार अभिलेखीकरण, वृक्षारोपण कार्यक्रम की सतत मॉनिटरिंग, प्रगति की नियमित रिपोर्टिंग तथा रोपण उपरांत पौधों की जीवितता का सत्यापन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। जोनल अधिकारी अपने अधीन सेक्टर अधिकारियों के कार्यों की नियमित समीक्षा करेंगे तथा दैनिक प्रगति रिपोर्ट जिला स्तरीय कंट्रोल रूम को उपलब्ध कराएंगे।
जिलाधिकारी महोदय ने सभी नामित अधिकारियों को शासन के निर्देशों का अक्षरशः पालन करते हुए अभियान को सफल बनाने तथा निर्धारित लक्ष्य की शत-प्रतिशत पूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही सभी संबंधित विभागों से समन्वय स्थापित कर वृक्षारोपण महायज्ञ को जनभागीदारी के साथ सफल बनाने का आह्वान किया गया है।
------------

video

Pages