खंदौली में वृहद वृक्षारोपण अभियान मे 1.67 लाख पौधे रोपित किए , नौ ग्राम पंचायतों में अपनाई गई मियांवाकी पद्धति
खंदौली (आगरा)। विकास खंड खंदौली में वृहद वृक्षारोपण अभियान के तहत पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया गया, जिसमें ब्लॉक प्रमुख आशीष शर्मा ने मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग करते हुए पौधे रोपित किए। इस अभियान के अंतर्गत ब्लॉक खंदौली प्रशासन ने कुल 1,67,000 पौधे लगाने का महत्वाकांक्षी लक्ष्य निर्धारित कर पौधे रोपित किए गए ग्राम पंचायत उजरई, सौरई, सरायदारूपा, रामनगर और हसनपुर सहित नौ ग्राम पंचायतों में सघन वृक्षारोपण के लिए आधुनिक 'मियांवाकी पद्धति' का उपयोग किया गया। इस अवसर पर खंड विकास अधिकारी, सहायक विकास अधिकारी सुभाष व पंकज, सचिव गौरव पाठक, यशवंत, गौरव शर्मा, यशवेंद्र, धनपत, लेखपाल महादेव तथा ग्राम प्रधान दिनेश, धर्मेंद्र कुमार, रेशमपाल, देवेंद्र सहित अनेक रोजगार सेवक और विभागीय कर्मचारी उपस्थित रहे, जिन्होंने क्षेत्र को हरा-भरा बनाने में अपना सक्रिय सहयोग दिया।