अखिलेश यादव के 53वें जन्मदिन की पूर्व संध्या पर सपा कार्यकर्ताओं ने किया 53 यूनिट रक्तदान, सेवा दिवस के रूप में मनाया आयोजन
आगरा। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के 53वें जन्मदिन की पूर्व संध्या पर आगरा में समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं ने जनसेवा का संदेश देते हुए 53 यूनिट रक्तदान किया। कमला नगर स्थित लोकहितम ब्लड बैंक में आयोजित रक्तदान शिविर में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं और युवाओं ने भाग लिया।
शहर अध्यक्ष शब्बीर अब्बास ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष के जन्मदिन को सेवा दिवस के रूप में मनाते हुए कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक रक्तदान किया। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी हमेशा सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता देती है।
दक्षिण विधानसभा से पूर्व प्रत्याशी विनय अग्रवाल ने बताया कि दक्षिण विधानसभा क्षेत्र की ओर से 53 यूनिट रक्तदान किया गया। उन्होंने कहा कि समाजवादी कार्यकर्ता हर वर्ष अखिलेश यादव का जन्मदिन सेवा दिवस के रूप में मनाते हैं। उनका कहना था कि रक्तदान सबसे बड़ा दान है और एक यूनिट रक्त से तीन लोगों की जान बचाई जा सकती है। उन्होंने युवाओं और आम नागरिकों से भी रक्तदान अभियान से जुड़ने की अपील की।
जिला अध्यक्ष उदल सिंह कुशवाहा ने कहा कि अखिलेश यादव ने हमेशा जनता की सेवा का मार्ग दिखाया है और रक्तदान के माध्यम से कार्यकर्ता उनके विचारों को धरातल पर उतार रहे हैं। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता जनसेवा के लिए समर्पित है।
पूर्व शहर अध्यक्ष वाजिद निसार ने कहा कि समाजवादी पार्टी हमेशा जनता के सुख-दुख में साथ खड़ी रहती है। उन्होंने लोकहितम ब्लड बैंक की सराहना करते हुए कहा कि संस्था ने जरूरतमंदों की लगातार मदद की है और रक्तदान के माध्यम से सैकड़ों लोगों की जिंदगी बचाने का प्रयास किया जा रहा है।
रक्तदान करने वालों में विनय अग्रवाल, संजय अग्रवाल, राम अग्रवाल, विमल वाल्मीकि, कान्हा गुप्ता, भोला कुरैशी, विनीत कुमार, नेत्रपाल, प्रेमचंद, अनु यादव, निसार सैफी, जाहिद अब्बास, भानु प्रताप सिंह, सचिन कुमार और मुनव्वर खान सहित कई कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।
इस अवसर पर सोमेश गुप्ता, राकेश अग्रवाल, मधुकर अरोड़ा, नरेंद्र धाकड़, बलविंदर सिंह जाटव, विनोद अग्रवाल, बबलू यादव, सुशील गुप्ता, अंकित अग्रवाल, शिवम गर्ग, शशांक बंसल, हिमांशु यादव, देशप्रिय बघेल और आकाश अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में समाजवादी पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।