शिक्षा और अनुशासन का नया केंद्र: क्रिस्टन सीनियर सेकेंडरी स्कूल, आंवलखेड़ा में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा की बयार - समाचार RIGHT

BREAKING NEWS

बुधवार, 15 जुलाई 2026

शिक्षा और अनुशासन का नया केंद्र: क्रिस्टन सीनियर सेकेंडरी स्कूल, आंवलखेड़ा में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा की बयार

शिक्षा और अनुशासन का नया केंद्र: क्रिस्टन सीनियर सेकेंडरी स्कूल, आंवलखेड़ा में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा की बयार

जनपद आगरा:- शिक्षा के क्षेत्र में आगरा के एत्मादपुर स्थित आंवलखेड़ा के ग्राम गढ़ी फौजी में स्थापित 'क्रिस्टन सीनियर सेकेंडरी स्कूल' तेजी से एक आदर्श शिक्षण संस्थान के रूप में उभर रहा है। वर्ष 2025 में अपनी स्थापना के साथ ही यह विद्यालय न केवल किताबी ज्ञान, बल्कि बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए एक सशक्त माध्यम बन गया है।

वर्तमान में इस विद्यालय में लगभग 800 विद्यार्थी शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं, जिन्हें प्रशिक्षित और समर्पित 30 अध्यापकों की टीम मार्गदर्शन प्रदान कर रही है। विद्यालय की सबसे बड़ी विशेषता इसका आधुनिक परिवेश है, जहाँ बच्चों को इंग्लिश और हिंदी दोनों माध्यमों में शिक्षा प्रदान की जाती है। प्रत्येक कक्षा डिजिटल पैनल बोर्ड से सुसज्जित है, जिससे बच्चों को जटिल विषयों को भी रोचक और सरल तरीके से सीखने में मदद मिल रही है।

विद्यालय परिसर में विद्यार्थियों के लिए बेहतरीन सुविधाएं उपलब्ध हैं। भीषण गर्मी में बच्चों को शुद्ध ठंडा पेयजल और आरामदायक वातावरण के लिए प्रत्येक क्लासरूम में पंखों की व्यवस्था की गई है। खेलकूद के महत्व को समझते हुए विद्यालय में एक बड़ा और साफ-सुथरा घास का प्लेग्राउंड है। साथ ही, बच्चों की प्रतिभा को निखारने के लिए विशेष स्पोर्ट क्लास और डांस क्लास का भी संचालन किया जाता है, जो बच्चों में रचनात्मकता और शारीरिक स्फूर्ति का संचार करते हैं।

दूरदर्शी नेतृत्व: चेयरमैन और प्रिंसिपल का संकल्प

विद्यालय की सफलता के पीछे चेयरमैन गोकेश राठी की दूरदर्शी सोच है। उनका एकमात्र सपना क्षेत्र के बच्चों को उच्च स्तरीय शिक्षा और एक अनुशासित माहौल प्रदान करना है। उनके इस संकल्प को धरातल पर उतारने में प्रिंसिपल सुश्री सोनल भाटिया की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण रही है। स्थापना के समय से ही विद्यालय की कमान संभालने वाली प्रिंसिपल सुश्री सोनल भाटिया अपनी कार्यकुशलता और मृदुभाषी व्यवहार के लिए क्षेत्र में विशेष रूप से जानी जाती हैं। उनका व्यक्तिगत जुड़ाव और अनुशासन पर जोर विद्यालय के विकास में चार चांद लगा रहा है।

अभिभावकों की सबसे बड़ी चिंता फीस और शिक्षा की गुणवत्ता के बीच संतुलन बनाने की होती है। क्रिस्टन सीनियर सेकेंडरी स्कूल ने इस चुनौती को स्वीकारते हुए बेहद कम शुल्क पर बेहतरीन शिक्षा प्रदान करने का बीड़ा उठाया है। स्कूल प्रबंधन का स्पष्ट मानना है कि शिक्षा हर बच्चे का अधिकार है और उसे किसी भी प्रकार के आर्थिक बोझ से मुक्त रखा जाना चाहिए। आधुनिक तकनीक और संस्कारयुक्त शिक्षा के मेल से 'क्रिस्टन सीनियर सेकेंडरी स्कूल' ने अभिभावकों का अटूट विश्वास जीता है। क्षेत्र के लोगों का मानना है कि यह विद्यालय आने वाले समय में एत्मादपुर क्षेत्र के शैक्षिक भविष्य को नई ऊंचाइयों पर ले जाएगा।

video

Pages