आगरा पुलिस की त्वरित कार्रवाई:सोशल मीडिया पर सीएम के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाला गिरफ्तार - समाचार RIGHT

BREAKING NEWS

शुक्रवार, 10 जुलाई 2026

आगरा पुलिस की त्वरित कार्रवाई:सोशल मीडिया पर सीएम के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाला गिरफ्तार

आगरा पुलिस की त्वरित कार्रवाई:सोशल मीडिया पर सीएम के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाला गिरफ्तार

जनपद आगरा। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के संबंध में सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले में आगरा पुलिस ने सख्त रुख अपनाते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस आयुक्त आगरा, दीपक कुमार ने इस मामले का त्वरित संज्ञान लेते हुए तत्काल कानूनी कार्रवाई के निर्देश दिए थे।

हाल ही में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर मुख्यमंत्री के विरुद्ध अभद्र और आपत्तिजनक टिप्पणी का एक मामला प्रकाश में आया था। मामला संज्ञान में आते ही पुलिस प्रशासन हरकत में आ गया। पुलिस आयुक्त द्वारा दिए गए कड़े निर्देशों के अनुपालन में थाना एत्माद्दौला पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया।

थाना एत्माद्दौला पुलिस ने अपनी विवेचना और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपी को चिन्हित किया और तत्काल दबिश देकर उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया, जहाँ से उसे अग्रिम वैधानिक कार्यवाही हेतु भेजा गया है। इस प्रकरण के माध्यम से आगरा पुलिस ने सोशल मीडिया उपयोगकर्ताओं के लिए एक कड़ा संदेश जारी किया है। पुलिस ने आमजन से अपील की है कि: सोशल मीडिया का प्रयोग जिम्मेदारी और मर्यादा के साथ करें। ऐसी किसी भी सामग्री को साझा या प्रसारित करने से बचें जो अभद्र, भ्रामक, आपत्तिजनक हो या जिससे कानून-व्यवस्था प्रभावित होने का खतरा हो।

पुलिस ने स्पष्ट किया है कि सोशल मीडिया पर भड़काऊ या अपमानजनक सामग्री फैलाने वालों के खिलाफ भविष्य में भी इसी प्रकार की सख्त कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

video

Pages