श्रावण मास को लेकर थाना मंटोला में हुई पीस कमेटी की बैठक, सौहार्दपूर्ण माहौल बनाए रखने की अपील - समाचार RIGHT

BREAKING NEWS

शनिवार, 25 जुलाई 2026

श्रावण मास को लेकर थाना मंटोला में हुई पीस कमेटी की बैठक, सौहार्दपूर्ण माहौल बनाए रखने की अपील

श्रावण मास को लेकर थाना मंटोला में हुई पीस कमेटी की बैठक, सौहार्दपूर्ण माहौल बनाए रखने की अपील

आगरा। श्रावण मास के दौरान कानून-व्यवस्था एवं धार्मिक आयोजनों को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से थाना मंटोला परिसर में शनिवार को पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता थाना प्रभारी सुरेश चंद्र ने की।

बैठक में क्राइम इंस्पेक्टर सरताज, डिवीजन चौकी प्रभारी मोहित चौधरी, रेलवे लाइन चौकी प्रभारी शुक्ला जी, थाना मंटोला का पुलिस स्टाफ तथा क्षेत्र के गणमान्य नागरिक, धर्मगुरु और स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

इस दौरान थाना प्रभारी सुरेश चंद्र ने उपस्थित लोगों से श्रावण मास के दौरान आपसी भाईचारा, शांति और सौहार्द बनाए रखने की अपील की। उन्होंने कहा कि कांवड़ यात्रा, मंदिरों में पूजा-अर्चना और अन्य धार्मिक आयोजनों के दौरान किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को दें।

पुलिस अधिकारियों ने लोगों से प्रशासन का सहयोग करने, यातायात व्यवस्था का पालन करने और सामाजिक सौहार्द बनाए रखने का आग्रह किया। बैठक में मौजूद लोगों ने भी प्रशासन को पूर्ण सहयोग देने का भरोसा दिलाया।

श्रावण मास के मद्देनज़र थाना मंटोला पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर आवश्यक तैयारियों की जानकारी देते हुए कहा कि क्षेत्र में लगातार पुलिस गश्त, संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी और पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित की जाएगी, ताकि सभी धार्मिक कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो सकें।

video

Pages