सीएम योगी आज आगरा को देंगे करोड़ों की विकास परियोजनाओं की सौगात, लेडी लॉयल अस्पताल से सीएम ग्रिड रोड तक होंगे शिलान्यास-लोकार्पण
आगरा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को आगरा दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वह शहर के विकास से जुड़ी करोड़ों रुपये की विभिन्न परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण करेंगे। इनमें 150 बेड के नए लेडी लॉयल अस्पताल, सीएम ग्रिड रोड, स्टॉर्म वाटर ड्रेन, वर्किंग वूमेन हॉस्टल और श्री कैलाश मंदिर के पर्यटन विकास जैसी महत्वपूर्ण परियोजनाएं शामिल हैं।
मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री विकास कार्यों का निरीक्षण करने के साथ जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों के साथ समीक्षा भी करेंगे।
इन परियोजनाओं का होगा शिलान्यास
₹93.81 करोड़ की लागत से 150 बेड लेडी लॉयल अस्पताल का निर्माण।
₹79.15 करोड़ से सुभाष पार्क से मारुति एस्टेट तक सीएम ग्रिड रोड का निर्माण।
₹65.44 करोड़ से शास्त्रीपुरम में स्टॉर्म वाटर ड्रेन का निर्माण।
₹18.79 करोड़ से सदरवन कच्चे नाले का पक्कीकरण।
₹16.09 करोड़ से जिला विद्यालय निरीक्षक (डीआईओएस) कार्यालय के नए भवन का निर्माण।
₹15.26 करोड़ से श्री कैलाश मंदिर का पर्यटन विकास।
₹13.46 करोड़ से वर्किंग वूमेन हॉस्टल का निर्माण।
₹12.90 करोड़ से 30 मीटर मास्टर प्लान मार्ग का निर्माण।
₹10.76 करोड़ से एसएन मेडिकल कॉलेज में रजिस्ट्रेशन कॉम्प्लेक्स का निर्माण।
₹8.81 करोड़ से बल्केश्वर पार्क का पुनर्निर्माण एवं थीम पार्क का विकास।
₹7.07 करोड़ से राजकीय पॉलीटेक्निक मनकेड़ा में सेंटर ऑफ एक्सीलेंस की स्थापना।
इन परियोजनाओं का होगा लोकार्पण
₹3.23 करोड़ से जिला कारागार में दो नई बैरकों का निर्माण।
₹4.91 करोड़ से जिला कारागार में चार नई बैरकों का निर्माण।
₹57 लाख से खंदारी बापू नगर में सीसी सड़क का निर्माण।
₹4.86 करोड़ से पालीवाल पार्क में विकास कार्य।
₹1.07 करोड़ से सिकंदरा क्षेत्र में आरसीसी पुलिया एवं डक्ट का निर्माण।
₹2.77 करोड़ से सिकंदरा साइट-ए में पुलिया निर्माण कार्य।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के इस दौरे को आगरा के बुनियादी ढांचे, स्वास्थ्य सेवाओं, पर्यटन, जल निकासी और शहरी विकास के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है। इन परियोजनाओं के पूरा होने से शहर की यातायात व्यवस्था, स्वास्थ्य सुविधाओं और नागरिकों को मिलने वाली मूलभूत सेवाओं में व्यापक सुधार की उम्मीद है।