नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी अरेस्ट, पुलिस ने चंगुल से छुड़ाकर बच्ची को सकुशल परिजनों को सौंपा
बरहन पुलिस का सराहनीय कार्य: मुखबिर की सटीक सूचना पर अहारन गांव से दबोचा गया आरोपी जतिन
आगरा। थाना बरहन पुलिस टीम को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। नाबालिग बालिका को शादी का झांसा देकर बहला-फुसलाकर ले जाने और दुष्कर्म करने के मामले में वांछित आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस की त्वरित कार्रवाई और कुशलता के चलते पीड़िता को पहले ही सकुशल बरामद कर उसके परिजनों के सुपुर्द किया जा चुका है।
घटना के संदर्भ में 14 जून 2026 को पीड़िता के पिता (वादी) द्वारा थाना बरहन में तहरीर दी गई थी। तहरीर के अनुसार, 12 जून 2026 को अभियुक्त द्वारा उनकी नाबालिग पुत्री को शादी का झांसा देकर बहला-फुसलाकर भगा ले जाया गया था। शिकायत के आधार पर पुलिस ने तत्काल मुकद्दमा संख्या 110/2026 के तहत धारा 87/137(2) बीएनएस में मामला पंजीकृत कर जांच शुरू की थी।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम लगातार दबिश दे रही थी। इस बीच 25 जुलाई 2026 को पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए नाबालिग बालिका को सकुशल बरामद कर लिया और कानूनी प्रक्रिया पूरी कर परिजनों को सौंप दिया। विवेचना के दौरान साक्ष्यों के आधार पर मुकदमे में धारा 65(1) बीएनएस तथा 5L/6 पॉक्सो एक्ट की बढ़ोतरी की गई।
29 जुलाई 2026 को थाना बरहन पुलिस टीम क्षेत्र में चेकिंग और गश्त पर थी। इसी दौरान मुखबिर से मिली सटीक सूचना के आधार पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घटना में संलिप्त अभियुक्त जतिन पुत्र प्रताप सिंह निवासी ग्राम अहारन, थाना बरहन, जनपद आगरा को उसके गांव के पास से गिरफ्तार कर लिया।
आरोपी की पहचान जतिन पुत्र प्रताप सिंह निवासी ग्राम अहारन, थाना बरहन, जनपद आगरा के रूप में हुई है।
अपराधियों पर कड़ा प्रहार और पीड़िता को सुरक्षित न्याय! प्रभारी निरीक्षक आशुतोष रघुवंशी के कुशल नेतृत्व में बरहन पुलिस टीम ने जिस तत्परता और संवेदनशीलता से बच्ची को सकुशल बरामद कर आरोपी को सलाखों के पीछे पहुँचाया है, वह काबिले-तारीफ़ है। यह कार्रवाई कानून-व्यवस्था में जनता के विश्वास को और मजबूत करती है।