आगरा: प्राथमिक विद्यालय में चोरी का खुलासा, गैस सिलेंडर और नकदी समेत आरोपी गिरफ्तार - समाचार RIGHT

BREAKING NEWS

बुधवार, 15 जुलाई 2026

आगरा: प्राथमिक विद्यालय में चोरी का खुलासा, गैस सिलेंडर और नकदी समेत आरोपी गिरफ्तार

आगरा: प्राथमिक विद्यालय में चोरी का खुलासा, गैस सिलेंडर और नकदी समेत आरोपी गिरफ्तार

आगरा। थाना छत्ता पुलिस ने प्राथमिक विद्यालय में चोरी की घटना का सफल खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से चोरी किया गया गैस सिलेंडर और 300 रुपये नकद बरामद किए गए हैं।

पुलिस के अनुसार, थाना छत्ता क्षेत्र स्थित एक प्राथमिक विद्यालय की प्रधानाध्यापिका ने शिकायत दर्ज कराई थी कि अज्ञात चोरों ने विद्यालय के कमरों के ताले तोड़कर तीन पंखे, टोंटी और गैस सिलेंडर चोरी कर लिया। शिकायत के आधार पर थाना छत्ता में मु.अ.सं. 113/2026 के तहत धारा 305(ई) बीएनएस में मुकदमा दर्ज किया गया।

घटना के खुलासे के लिए थाना छत्ता पुलिस की विशेष टीम गठित की गई। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर देर रात यमुना किनारे जाने वाले रास्ते पर वाटरवर्क्स की पिछली दीवार के पास दबिश देकर आरोपी गुलशन को गिरफ्तार कर लिया।

तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से विद्यालय से चोरी किया गया एक गैस सिलेंडर और 300 रुपये नकद बरामद हुए। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर चोरी किए गए अन्य सामान और घटना में शामिल संभावित साथियों के संबंध में जानकारी जुटा रही है।

थाना छत्ता पुलिस का कहना है कि मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है तथा चोरी के शेष सामान की बरामदगी के प्रयास जारी हैं।

video

Pages