हरीपर्वत पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध असलहा व कारतूस के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार - समाचार RIGHT

BREAKING NEWS

शनिवार, 11 जुलाई 2026

हरीपर्वत पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध असलहा व कारतूस के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार

हरीपर्वत पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध असलहा व कारतूस के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार

आगरा। पुलिस कमिश्नरेट आगरा के नगर जोन में कानून-व्यवस्था बनाए रखने तथा अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे विशेष चेकिंग अभियान के तहत थाना हरीपर्वत पुलिस ने अवैध असलहा और कारतूस के साथ तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

पुलिस आयुक्त के निर्देशन में नगर जोन में संदिग्ध व्यक्तियों की निगरानी और अपराधियों की धरपकड़ के लिए लगातार चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में थाना हरीपर्वत पुलिस टीम रात्रि के समय क्षेत्र के प्रमुख चौराहों, बाजारों और मार्गों पर सघन चेकिंग कर रही थी। तभी मुखबिर से सूचना मिली कि तीन संदिग्ध व्यक्ति मोती लाल सड़क से पालीवाल पार्क जाने वाले मार्ग पर मौजूद हैं और उनके पास अवैध असलहा है।

सूचना मिलते ही थाना हरीपर्वत पुलिस ने तत्काल घेराबंदी कर मौके से हरीश पुत्र राधेश्याम, पवन पुत्र सटके चौधरी और दिलशाद उर्फ कल्लू पुत्र इकबाल को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान हरीश के कब्जे से एक अवैध 315 बोर का तमंचा और एक जिंदा 315 बोर कारतूस, जबकि पवन और दिलशाद उर्फ कल्लू के कब्जे से एक-एक जिंदा 8 एमएम कारतूस बरामद हुआ।

बरामदगी के आधार पर थाना हरीपर्वत में मु0अ0सं0 226/2026 के तहत धारा 3/25 आर्म्स एक्ट में मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। पुलिस गिरफ्तार अभियुक्तों से पूछताछ कर उनके आपराधिक इतिहास एवं अवैध असलहों के संबंध में जानकारी जुटा रही है।

video

Pages