पुरानी रंजिश में जानलेवा हमले का आरोपी गिरफ्तार, बसई अरेला पुलिस की कार्रवाई - समाचार RIGHT

BREAKING NEWS

शनिवार, 11 जुलाई 2026

पुरानी रंजिश में जानलेवा हमले का आरोपी गिरफ्तार, बसई अरेला पुलिस की कार्रवाई

पुरानी रंजिश में जानलेवा हमले का आरोपी गिरफ्तार, बसई अरेला पुलिस की कार्रवाई

आगरा। पुलिस कमिश्नरेट आगरा के थाना बसई अरेला पुलिस ने पुरानी रंजिश के चलते जान से मारने की नीयत से मारपीट करने के मामले में वांछित एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को मुखबिर की सूचना पर ग्राम सवोरा की पुलिया के पास से दबोच लिया।

पुलिस के अनुसार वादी ने थाना बसई अरेला में तहरीर देकर बताया था कि वह अपने घर के बिजली के खंभे से हटे हुए तार को जोड़ने का प्रयास कर रहा था। इसी दौरान पुरानी रंजिश के चलते रवि उर्फ विवेक परिहार पुत्र रघुनन्दन ने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर उस पर हमला कर दिया और जान से मारने की नीयत से मारपीट की। इस संबंध में थाना बसई अरेला पर मु0अ0सं0 31/26 के तहत बीएनएस की विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया।

घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस आयुक्त आगरा, अपर पुलिस आयुक्त तथा पुलिस उपायुक्त पूर्वी जोन के निर्देशन में सहायक पुलिस आयुक्त पिनाहट के नेतृत्व में विशेष पुलिस टीमों का गठन किया गया। गठित टीम लगातार वांछित अभियुक्तों की तलाश और चेकिंग अभियान चला रही थी।

इसी क्रम में मुखबिर से मिली सटीक सूचना के आधार पर थाना बसई अरेला पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी रवि उर्फ विवेक परिहार को ग्राम सवोरा की पुलिया के पास से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर आगे की विधिक कार्रवाई कर रही है, जबकि मामले में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

video

Pages