फिरोजाबाद: श्मशान की जमीन पर चला 'बाबा का बुलडोजर', अवैध निर्माण खत्म - समाचार RIGHT

BREAKING NEWS

गुरुवार, 9 जुलाई 2026

फिरोजाबाद: श्मशान की जमीन पर चला 'बाबा का बुलडोजर', अवैध निर्माण खत्म

फिरोजाबाद: श्मशान की जमीन पर चला 'बाबा का बुलडोजर', अवैध निर्माण खत्म 

सरकारी जमीन पर कब्जा किया तो खैर नहीं: फरिहा में चला बुलडोजर, अवैध निर्माणों पर 'जीरो टॉलरेंस'

फरिहा (फिरोजाबाद) फिरोजाबाद जिले के फरिहा कस्बे में प्रशासन ने सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। एसडीएम न्यायालय के आदेशों का पालन करते हुए प्रशासनिक टीम ने भारी पुलिस बल की मौजूदगी में श्मशान की भूमि पर किए गए अवैध कब्जों को बुलडोजर से ढहा दिया। इस कार्रवाई से अतिक्रमणकारियों में हड़कंप मच गया है।

वहीं प्रशासन का सख्त संदेश:सरकारी संपत्ति पर बर्दाश्त नहीं होगी दबंगई

गुरुवार को फरिहा कस्बे में अचानक पुलिस और प्रशासन की टीम बुलडोजर के साथ पहुंची। बताया जा रहा है कि श्मशान की भूमि पर कुछ लोगों ने अवैध रूप से निर्माण कर कब्जा कर लिया था। एसडीएम न्यायालय द्वारा अतिक्रमण हटाने का आदेश दिए जाने के बाद प्रशासन ने यह कदम उठाया। कार्रवाई के दौरान राजस्व विभाग की टीम और कई थानों का भारी पुलिस बल मौके पर तैनात रहा, ताकि किसी भी अप्रिय स्थिति को टाला जा सके। जैसे ही बुलडोजर ने अपना काम शुरू किया, मौके पर मौजूद अतिक्रमणकारियों और स्थानीय लोगों में अफरा-तफरी मच गई। घंटों चली इस कार्रवाई में अवैध पक्के निर्माणों को ध्वस्त कर जमीन को मुक्त कराया गया।

इलाके में चर्चा का विषय बना 'बुलडोजर एक्शन'

फरिहा क्षेत्र में हुई इस कार्रवाई के बाद से ही यह चर्चा का मुख्य विषय बनी हुई है। प्रशासन ने स्पष्ट संदेश दिया है कि सरकारी जमीनों या सार्वजनिक संपत्ति पर अवैध कब्जा करने वालों के खिलाफ इसी तरह सख्ती बरती जाएगी। प्रशासनिक अधिकारियों ने सख्त लहजे में कहा है कि सरकारी जमीन को अपना समझने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। फरिहा में हुई इस कार्रवाई ने उन लोगों को कड़ा सबक दिया है जो सरकारी जमीनों पर अवैध कब्जा जमाए बैठे हैं।

video

Pages